NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पाकिस्तान क्रिकेट : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए खास ट्रेनिंग कैंप लगाने जा रहा है। टेस्ट मैच (रेड-बॉल) खेलने वाले खिलाड़ियों का कैंप सोमवार (8 जून) से शुरू होगा, जबकि वनडे और टी20 (व्हाइट-बॉल) के खिलाड़ी 15 जून को एकेडमी पहुंचेंगे। इसके बाद ये दोनों कैंप एक साथ चलेंगे। टेस्ट टीम का कैंप 10 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले खिलाड़ियों के लिए एक और छोटा कैंप लगाया जाएगा

18 सितंबर तक चलेगा व्हाइट बॉल कैंप
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चुने गए टेस्ट टीम के खिलाड़ी 15 जुलाई को रवाना होंगे। वहीं, वनडे और टी20 टीम का कैंप 18 सितंबर तक लंबा चलेगा। इसके बाद पाकिस्तान को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। फिर पाकिस्तान की टीम घर में श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलेगी। पाकिस्तानी प्लेयर्स इन दोनों सीरीज के लिए ट्रेनिंग कैंप में तैयारी करेंगे।

वरुण चक्रवर्ती की जुझारू भावना को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे ये खबर भी पढ़े : वरुण चक्रवर्ती की जुझारू भावना को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

49 प्लेयर्स लेंगे इस कैंप में हिस्सा
पाकिस्तान के रेड-बॉल (टेस्ट) और व्हाइट-बॉल (वनडे/टी20) के हेड कोच, सरफराज अहमद और माइक हेसन इन ट्रेनिंग कैंप की देखरेख करेंगे। इस कैंप की शुरुआत कुल 49 खिलाड़ियों के साथ होगी, जिसमें से 22 खिलाड़ी टेस्ट टीम के लिए और 27 खिलाड़ी वनडे/टी20 टीम के लिए चुने गए हैं। NCA बाद में इस कैंप में कुछ और खिलाड़ियों को भी शामिल कर सकती है। जिन खिलाड़ियों का इस साल इंग्लैंड की काउंटी टीमों के साथ खेलने का कॉन्ट्रैक्ट है, उन्हें अभी इस कैंप में नहीं रखा गया है। हालांकि अगर आगे चलकर उन्हें नेशनल टीम में शामिल करने पर विचार किया जाता है, तो कैंप के आखिरी दिनों में उन्हें भी बुलाया जा सकता है।

वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी दोनों कैंप में ले सकते हैं हिस्सा
पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को शुरुआत में 27 व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों में चुना गया है, लेकिन उम्मीद है कि वह अगले महीने टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी पर भी काम करेंगे। शाहीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज खेलने वाले अन्य खिलाड़ी 15 जून से इस कैंप का हिस्सा बनेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने हाल ही में अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेला था। इस सीरीज में उन्हें 2-1 से जीत मिली थी।

 नाथन एलिस की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान 190 रन पर सिमटा, ऑस्ट्रेलिया रहा विजयी  ये खबर भी पढ़े :  नाथन एलिस की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान 190 रन पर सिमटा, ऑस्ट्रेलिया रहा विजयी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कर्नाटक और मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे महेश केवट, आज जमा करेंगे नामांकन

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने इस सीट के लिए...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे महेश केवट, आज जमा करेंगे नामांकन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल, पारदर्शिता और सुधार का किया वादा

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का नया अध्यक्ष चुन...
खेल 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल, पारदर्शिता और सुधार का किया वादा

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गत माह आए तूफान से ध्वस्त हुई विद्युत लाइनों के कारण नलकूप ठप...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के पिंडोरवा गांव के निकट सहजनी मार्ग पर निराश्रित गोवंशों की समस्या लगातार बनी हुई है।...
उत्तर प्रदेश 
गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश