पानी की टंकी को लोग छत पर ही क्यों रखते हैं?
पानी की टंकी : हम सभी लोग हर दिन ऐसी कई चीजों को देखते हैं जिसके पीछे गजब के फैक्ट्स या फिर जानकारी छुपी होती है मगर उसे इग्नोर करके अपने काम के लिए आगे बढ़ जाते हैं और जब कोई उसके बारे में बात छेड़ता है तो हमारा रिएक्शन यही होता है कि यार मैंने तो इसके बारे में कभी ऐसे सोचा ही नहीं और हम आपके लिए ऐसी ही मजेदार जानकारियां खोजकर लाते हैं। आज भी आपके लिए हम कुछ ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं। आपके घर में जो पानी की टंकी है, वो कहां पर लगी हुई है? आपका जवाब यही होगा कि वो टंकी छत पर लगी है। आप ही नहीं, बल्कि हर किसी के घर में वो पानी की टंकी आपको छत पर ही लगी हुई मिलेगी और सवाल यही है कि ये टंकी छत पर ही क्यों लगती है?
पानी की टंकी छत पर ही क्यों लगती है?
आपके घर में जो पानी की टंकी लगी हुई है, वो छत पर ही लगी हुई होगी तो सवाल यह है कि वो छत पर ही क्यों लगाई जाती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि पानी की टंकियों को छत पर इसलिए रखा जाता है ताकि ग्रेविटी खुद से आपकी पाइपलाइन के माध्यम से पानी को नीचे खींच सके। घर के उच्चतम बिंदु यानी Highest Point पर पानी को स्टोर करने का फायदा यह होता है कि फिर बिना किसी इलेक्ट्रिक मोटर की जरूरत के ही पानी सभी नलों तक पहुंच जाता है। ग्रेविटी नलों तक पानी पहुंचाने के लिए पर्याप्त पानी का दबाव खुद पैदा कर लेता है और यही कारण है कि टंकी को सबसे ऊपर लगाया जाता है।
तो क्या टंकी छत पर रखना जरूरी है?
इसका मतलब यह नहीं है कि पानी की टंकी को छत पर ही लगाना जरूरी है। पानी के स्टोरेज टैंक को हम जमीन के किसी लेवल पर भी रख सकते हैं लेकिन ऐसा करने पर पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने के लिए हमें किसी बाहरी मदद जैसे कि मोटर की जरूरत पड़ेगी और इस वजह से बिजली की खपत ज्यादा हो सकती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
