फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सम्मान समारोह में स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित
प्रतापगढ़। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के शास्त्री सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एएन प्रसाद की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह एमडीए 2026 जो 10 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित हुआ था और 7 मार्च तक विस्तारित किया गया था में उन स्वास्थ्य योद्धाओं को समर्पित था जिन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने अपने क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत औषधि सेवन कराया था। उन पर्यवेक्षकों को समर्पित था जो अपने अंतर्गत आने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स को मोटिवेट करके प्रदत्त एरिया में क्षेत्र में शत % औषधि सेवन को संतुलित किया।
उन ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर को समर्पित था जिनके कुशलतापूर्वक नेतृत्व संचालन क्षमता प्रबंधन क्षमता और प्रेरणादायक विचारों द्वारा पर्यवेक्षक एवं औषधि प्रशासक जिन्होंने लक्षित जनसंख्या को औषधि सेवन कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशन में यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह सम्मान प्रशस्ति पत्र महज एक कागज का टुकड़ा नहीं है। यह उन स्वास्थ्य योद्धाओं के परिश्रम को संजीदगी से संवेदनशीलता से धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रकट करने की एक प्रक्रिया है। जनपद इन स्वास्थ्य योद्धाओं का आभारी है जिन्होंने अपनी कर्मठता ईमानदारी कार्यकुशलता द्वारा अपनी निर्धारित क्षेत्रों में शत % औषधि 7 कराते हुए फाइल एरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन दो हजार छब्बीस के सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके कारण जनपद प्रतापगढ़ संपूर्ण प्रदेश में एक सम्मानजनक स्थिति में आज परिलक्षित है। प्रतापगढ़ में जहां 3 आचिन्हित , प्लाकों में एमडीए प्रोग्राम संचालित हुआ था। इन्हीं 3 ब्लाकों से प्रति ब्लाक एक बीसीपीएम 5 सुपरवाइजर्स एवं पांच ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर जिन्होंने अपने क्षेत्र मेंउत्कृष्ट सेवा प्रदान कर शत प्रतिशत कार्य को संतुलित किया। इसके अतिरिक्त सहयोगी संस्थाएँ यथा पाथ एवं पीसीआई जिन्होंने हर कदम पर हमारा सहयोग किया उनके जिलास्तरीय प्रतिनिधियों योगेश तिवारी, श्लोक मिश्रा, अंकित मिश्रा ,आशीष पांडेय को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय से जैव वैज्ञानिक श्रीमती अपेक्षाभूषण, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक , संतोष कुमार एवं फाइलेरिया निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा यादव को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त नोडल वीबीडी प्रतापगढ़ जिला मलेरिया अधिकारी प्रतापगढ़ एवं डीपीएम तथा वीवीडी के सभी कर्मचारी जो अधिकारी आयोजन में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अभियान में शत प्रतिशत योगदान देने वाले प्रत्येक स्वास्थ्य योद्धा के उत्कृष्ट कार्यों का विवरण देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
