सृष्टि के साथ जुड़ी है सहकारिता : पाठक 

सहकारी सप्ताह का शुभारंभ  

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस  पर बुधवार को राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सहकारिता हमारी सृष्टि के साथ जुड़ा है। समूह में कार्य करने पर व्यक्ति तरक्की करता है। भारत टैक्सी की शुरूआत करके युवाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। ओडीओपी के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। 
गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के 50 में से 46 जिला सहकारी  बैंकों ने 152.78 करोड़ का लाभ कमाया है।  6,840 एम-पैक्स समितियों को उर्वरक व्यवसाय के लिए 10 लाख तक की ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है  जिसे अब 15 लाख तक बढ़ाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि सदस्यता महाअभियान के माध्यम से वर्ष 2023 एवं 2025 में 54 लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े, जिससे 113 
करोड़ का शेयर कैपिटल प्राप्त हुआ। भारत टैक्सी के मुख्य परिचालन अधिकारी  विवेक पाण्डेय ने यह पहल युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ड्राइवरों एवं वाहन स्वामियों को संगठित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंकों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय शुक्ला, आयुक्त एवं निबंधक  योगेश कुमार, पीसीएफ के प्रबंध निदेशक चंद्रभूषण सिंह, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार, यूआईडीएआई के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह सहित  जिला सहकारी बैंकों एवं सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन

iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
टेक-मित्र 
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन