स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश
संवाददाता/नितिन गुप्ता
स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प लेने चाहिए -विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीरानपुर कटरा में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। शनिवार को कस्बे में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने तिरंगे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से युवाओं ने देशभक्ति के साथ ‘नशा मुक्त भारत’ का मजबूत संदेश दिया। रैली का आयोजन क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि राकेश आनवाह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट हर्षित शंखधार ने किया।
रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।मुख्य अतिथि राकेश आनवाह ने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ और मजबूत समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। आयोजक एडवोकेट हर्षित शंखधार ने रैली में शामिल सभी युवाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
