खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सात नमूने लिए

रेस्टोरेंट व होटलों में जांच के दौरान करीब रूपये 20 हजार की खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन छापामार कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कुल सात खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इसके साथ ही अस्वच्छ एवं कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कराया गया तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए।
खाद्य सचल दल ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बेल्हा देवी मंदिर के निकट स्थित तमसातट रेस्टोरेंट में छापा मारकर पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया। मौके पर शीतल पेय बनाने में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के 25 बोतल फ्रूट सीरप (प्रत्येक 775 एमएल) कालातीत पाए गए। इनकी अनुमानित कीमत 14,975 रुपये थी, जिन्हें तत्काल नष्ट करा दिया गया। किचन में मिली कमियों को सुधारने के लिए प्रतिष्ठान को नोटिस दिया गया। चौक स्थित किशोरी मिष्ठान भंडार में सन्देह के आधार पर पनीर का एक नमूना लिया गया। यहां करीब 40 किलोग्राम दूध अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये थी। दूध को मौके पर नष्ट कराया गया तथा कमियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया। चौक-जेल रोड स्थित केक्स एंड कुकीज कैफे की जांच के दौरान पैकेटबंद ब्रांडेड ड्राईफ्रूट का एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। किचन में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए नोटिस दिया गया। इसी क्रम में बाबागंज भगवाचुंगी स्थित स्पाइस वैली रेस्टोरेंट की जांच में पनीर के अवमानक होने की आशंका पर एक नमूना लिया गया। मौके पर करीब 10 किलोग्राम दाल मखानी अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये थी। इसे मौके पर नष्ट कराया गया और प्रतिष्ठान को सुधार के लिए नोटिस दिया गया।
जिंजर रेस्टोरेंट बाबागंज भगवाचुंगी की जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पनीर का एक नमूना लिया गया। जांच दल ने प्रतिष्ठान की साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए तथा नोटिस निर्गत किया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद क्षेत्र में फेरी लगाकर दूध बेच रहे दो दुग्ध विक्रेताओं से मिश्रित दूध के दो नमूने भी जांच के लिए लिए गए। इस प्रकार खाद्य सचल दल द्वारा कुल सात नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को जांच एवं विश्लेषण के लिए भेजे जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आज की परमार्थ गंगा आरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर की समर्पित ऋषिकेश। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

- गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

पीएम मोदी के संकल्पों में हरसंभव योगदान देगा मप्र: मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मध्य प्रदेश 
पीएम मोदी के संकल्पों में हरसंभव योगदान देगा मप्र: मोहन यादव

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

- गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण