संजय दत्त की फिल्म 'आखरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज,15 मई को आएगी सिनेमाघरों में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

'आखरी सवाल' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। संजय दत्त स्टारर यह फिल्म अपने बोल्ड विषय और तीखे सवालों की वजह से पहले ही चर्चा में थी, वहीं अब ट्रेलर ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

दमदार डायलॉग्स और गहरे नैरेटिव से भरपूर यह ट्रेलर देश के इतिहास और व्यवस्था से जुड़े उन सवालों को सामने लाता है, जिन पर लंबे समय से चर्चा होती रही है।

फिल्म में महात्मा गांधी की हत्या में आरएसएस की कथित संलिप्तता, बाबरी मस्जिद विध्वंस और भारतीय आपातकाल जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है।

नुक्कड़' एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन ये खबर भी पढ़े : नुक्कड़' एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन

ट्रेलर इन घटनाओं से जुड़े कथित रहस्यों और अनसुलझे सवालों की परतें खोलने की कोशिश करता नजर आता है। संजय दत्त ट्रेलर में कई प्रभावशाली संवाद बोलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि समीरा रेड्डी की वापसी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' 50 करोड़ के क्लब में शामिल  ये खबर भी पढ़े : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' 50 करोड़ के क्लब में शामिल 

इसके अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।

मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम' ये खबर भी पढ़े : मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम'

फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। खास बात यह है कि 'आखरी सवाल' पहली ऐसी हिंदी फिल्म बताई जा रही है, जिसे बधिर दर्शकों के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ रिलीज किया जाएगा, वहीं दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए भी इसे अधिक सुलभ बनाने की कोशिश की गई है।

निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है। यह फिल्म 15 मई को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एकलव्य समाज पार्टी के पदाधिकारियों की हुई बैठक

लखनऊ। एकलव्य समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक की गई। शनिवार को एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद...
उत्तर प्रदेश 
एकलव्य समाज पार्टी के पदाधिकारियों की हुई बैठक

नगर निगम के डम्पर और टैक्सी में भीषण टक्कर, टैक्सी को काटकर चालक को सुरक्षित निकाला

ड्राइवर वाहन काटकर निकाल गयासवारियों को मामूली चोटें
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम के डम्पर और टैक्सी में भीषण टक्कर, टैक्सी को काटकर चालक को सुरक्षित निकाला

परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर संघर्ष समिति नें जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति,ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा हितों को सर्वोपरि...