फिल्म अवॉर्ड'में श्रीकांत' बनी बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

फिल्म अवॉर्ड: साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2024 बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा की, जिसमें कार्तिक आर्यन और यामी गौतम जैसे कलाकारों को दबदबा देखने को मिला। इस इवेंट को PIB इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जिसमें राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं धनुष की 'रायन' को बेस्ट तमिल फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया और बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड यामी गौतम स्टारर बेस्ट 'आर्टिकल 370' को मिला है।

कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर तो यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस
2024 के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन और ममूटी ने साझा किया। कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' (मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले जून 2026 में ही ममूटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वहीं, यामी गौतम ने 'आर्टिकल 370' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल' (मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) का अवॉर्ड जीता।

'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार ये खबर भी पढ़े : 'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

बेस्ट फिल्म्स के लिए दिए गए अवॉर्ड
बेस्ट हिंदी फिल्म- श्रीकांत

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- मिथ्या
बेस्ट तमिल फिल्म- रायन
बेस्ट तुलु फिल्म- इम्बू
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कमिटी कुरोलू
बेस्ट मराठी फिल्म- मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली
बेस्ट मलयालम फिल्म- फेमिनिची फातिमा
बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी
बेस्ट गुजराती फिल्म- मारन
बेस्ट कोंकणी फइल्म- मोग असुम
बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनीता

अन्य विजेताओं की सूची
बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार पेरियासामी (आमरण)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- संजय मिश्रा (भक्षक)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- रूपश्री वर्काडी को 'मिथ्या' के लिए और सचना नामीदास को 'महाराजा' के लिए।
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- शहनाद जलाल (ब्रह्मयुगम)
बेस्ट कोरियोग्राफी- विजय गांगुली (स्त्री 2 का सॉन्ग 'आज की रात')
बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुंतशिर (जाने दो)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
बेस्ट कॉस्ट्यूम- दीपावली नूर और शीतल कुमार (पुष्पा 2)
बेस्ट मेकअप- पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लू)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - नितिन चौधरी (कल्कि 2898 एडी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर - बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
बेस्ट साउंड डिजाइन - भूल भुलैया 3
बेस्ट डायलॉग राइटर - वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर)

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छतरपुर-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों के लिए छतरपुर और पन्ना...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छतरपुर-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट

फ्रांस फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे जिनेदिन जिदान, डिडिएर डेशां का युग समाप्त

पेरिस। फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदिन जिदान फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (लेस ब्लू) के नए मुख्य कोच बनने जा...
खेल 
फ्रांस फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे जिनेदिन जिदान, डिडिएर डेशां का युग समाप्त

लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर के प्रथम रविवार को ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित इमली वाली मस्जिद में आयोजित होने वाली "बैतुल माल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद

मध्य प्रदेश: कैबिनेट में आज यूसीसी ड्राफ्ट पर लग सकती है मुहर, जगदीशपुर में होगी अहम बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज रविवार को जगदीशपुर (पुराना इस्लामनगर) में कैबिनेट बैठक...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: कैबिनेट में आज यूसीसी ड्राफ्ट पर लग सकती है मुहर, जगदीशपुर में होगी अहम बैठक

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर के प्रथम रविवार को ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित इमली वाली मस्जिद में आयोजित होने वाली "बैतुल माल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद

ऑपरेशन किरण से बची दो परिवारों की खुशियां, लखनऊ पुलिस ने कराई सुलह

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन की पहल पर चलाए जा रहे ऑपरेशन किरण के तहत थाना बिजनौर पुलिस ने पारिवारिक...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन किरण से बची दो परिवारों की खुशियां, लखनऊ पुलिस ने कराई सुलह

25 हजार के इनामी गोकशी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा

कौशाम्बी। जिले के चरवा थाना क्षेत्र में नींबू के बाग में हुई गोकशी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
25 हजार के इनामी गोकशी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा