पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास, वीडियो वायरल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां वह किसी से मिलने पहुंचे थे।

इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरों से घेर लिया, जिससे अभिनेता नाराज हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। बाद में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सलमान ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा कि जिन पैपराजी के लिए वह हमेशा खड़े रहे और जिनकी मदद की, वही लोग अब उनके दर्द से फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

ZEE5 से हटी 'सतलुज' पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- अब कोई चिंता नहीं ये खबर भी पढ़े : ZEE5 से हटी 'सतलुज' पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- अब कोई चिंता नहीं

दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अगर कोई मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहता है तो चुप रहो, मजे मत लो। जिंदगी जरूरी है या फोटोज?" इसके बाद अभिनेता ने और भी सख्त लहजे में अपनी बात रखते हुए कहा कि अगली बार अगर किसी के परिवार का सदस्य अस्पताल में हो, तो क्या वह भी ऐसा व्यवहार करेंगे।

अपनी आखिरी पोस्ट में सलमान ने लिखा, "60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रखना।" अभिनेता की इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कुछ लोग सलमान के गुस्से को जायज बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर सेलिब्रिटीज को ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव

मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा। स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा। दोस्तों ने बचाने...
उत्तर प्रदेश 