8 साल बाद टीवी पर रश्मि देसाई की वापसी, बताया क्यों चुना 'सयोनी'

रश्मि देसाई, बताया- क्यों ठुकराए कई ऑफर्स और क्यों चुना स्टार प्लस का 'सयोनी'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

करीब आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हालाँकि, अभिनेत्री के लिए यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था। रश्मि ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया, क्योंकि वे ऐसे किरदार और कहानी का इंतजार कर रही थीं, जिससे वे दिल से जुड़ सकें। आखिरकार 'सयोनी' और इसमें उनके किरदार माया के साथ उनकी यह तलाश पूरी हुई।

अपने टीवी करियर में कई यादगार किरदार निभा चुकीं रश्मि का मानना है कि उनके लिए सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना ही काफी नहीं है। 'सयोनी' की कहानी और उसमें अपने किरदार माया को लेकर उन्हें जो खास बात महसूस हुई, वही उन्हें इस शो की ओर लेकर आई। अभिनेत्री के मुताबिक, माया कोई काल्पनिक या बनाई हुई शख्सियत नहीं, बल्कि एक बेहद प्रैक्टिकल और वास्तविक किरदार है।

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई ये खबर भी पढ़े : पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई

अपनी टीवी वापसी के बारे में बात करते हुए, रश्मि देसाई ने कहा, "माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है। 'सयोनी' में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूँ। एक कलाकार के तौर पर मैं इस बात से इनकार नहीं करुँगी कि मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया, क्योंकि जो कहानियाँ और किरदार मेरे पास आ रहे थे, उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी। 

हर कलाकार चाहता है कि उसे एक खूबसूरती से लिखा हुआ किरदार निभाने का मौका मिले। मैं टीवी पर वापसी करने के लिए वापसी नहीं करना चाहती थी, मैं एक मकसद की तलाश में थी। एक कलाकार के तौर पर हमारे पास कई मौके आते हैं, लेकिन सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना, काम करना और पैसे कमाना ही जरूरी नहीं है। आपको ऐसा कुछ करना चाहिए, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें और मैं भी अपने काम के लिए जानी जाती हूँ। 'सयोनी' में वह स्पार्क है। मुझे लगता है कि इस शो की कहानी इसके कलाकारों से भी कहीं बड़ी है।"

'सयोनी' में रश्मि देसाई के साथ जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी नजर आएँगे। यह शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान