रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजी किलकारी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

रणवीर-दीपिका :दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। बॉलीवुड की इस पसंदीदा जोड़ी के घर दूसरी बार खुशियां दस्तक दे चुकी हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी दीपिका ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी। एक्ट्रेस ने कुछ मिनट पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। दीपिका-रणवीर ने नजर वाले इमोजी के साथ ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें डेट के साथ अपनी दूसरी बेटी के जन्म का ऐलान किया।

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजी किलकारी
रणवीर सिंह  और दीपिका पादुकोण ने पैरों के निशान वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है- 'वेलकम बेबी गर्लः 19.9.2026। दुआ, दीपिका और रणवीर।' जैसे ही कपल ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की, इंडस्ट्री के सितारों और फैंस की ओर से बधाईयों का तांता लग गया। सोनू सूद, ताहिका कश्यप, ऋिषभ रिखिराम शर्मा से लेकर नेहा धूपिया सहित इंडस्ट्री के कई सितारों ने रणवीर-दीपिका के पोस्ट पर प्रतक्रिया देते हुए उन्हें दूसरी बेटी के जन्म पर बधाई दी है।

शो ‘हमारी राधा’ में शादी की सालगिरह पर राधा के भरोसे की परीक्षा ये खबर भी पढ़े : शो ‘हमारी राधा’ में शादी की सालगिरह पर राधा के भरोसे की परीक्षा


दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन
दीपिका और रणवीर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं। 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन ने कमेंट बॉक्स में नजर वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। हार्डी संधू और एमी विर्क ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए प्यार बरसाया। सोनू सूद ने लिखा- 'मुबारक हो।' सोनम कपूर लिखती हैं- 'क्या सपना है, बहुत-बहुत बधाई।' हुमा कुरैशी, डियाना पांडे, जय मेहता ने भी कमेंट करते हुए रणवीर-दीपिका को दूसरी बेटी के स्वागत की बधाई दी।

1 ही दिन पहले बप्पा के दर्शन के लिए गई थीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बेटी के जन्म से एक दिन पहले ही रणवीर सिंह के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने बप्पा के दर्श किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर पहुंचकर पूरे परिवार ने बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था। उन्होंने जहां ऑरेंज और पर्पल कलर का सूट पहना था तो वहीं रणवीर सिंह पर्पल रंग के कुर्ते में नजर आए। सिद्धिविनायक मंदिर जाने से एक दिन पहले रणवीर सिंह ने लाल बाग के राजा के दर्शन किए थे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान