इंडिया के टॉप 1%: अनिल कपूर के नए गेम शो में खेलिए दिमाग का खेल

रोज़मर्रा की चीज़ों में छिपे सवालो के जवाबों का खेल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

"अरे, ये तो मैंने पहले ही पकड़ लिया था!" हम सभी की ज़िंदगी में ऐसे पल जरूर आए हैं, जब किसी बात के सामने आने से पहले ही हमें उसका अंदाज़ा हो जाता है। छोटी-सी जीत होती है, लेकिन खुशी बड़ी होती है। स्टार प्लस का नया गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' इसी एहसास को एक मज़ेदार गेम के रूप में सामने लाता है।
 
अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह नया गेम शो मनोरंजन, सरप्राइज़ और रोज़मर्रा की सोच को एक साथ लेकर आता है। यह गेम उन छोटी-छोटी चीज़ों से प्रेरित है, जिन्हें हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में देखते, नोटिस करते और अनुभव करते हैं। आइए जानते हैं इस शो के बारे में सब कुछ।
 
खेल का मज़ा आपके सोचने के तरीके में है
यह गेम रोज़मर्रा की स्थितियों, जाने-पहचाने पैटर्न और उन चीज़ों पर आधारित है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। कई बार जवाब हमारी आँखों के सामने ही होता है, बस उसे देखने का नज़रिया थोड़ा अलग होना चाहिए।
 
100 प्रतिभागी, हर एपिसोड में 1 करोड़ रुपए तक की इनामी राशि
एक एपिसोड में कुल 13 राउंड होंगे, जिसमें 100 प्रतिभागियों को 1 करोड़ रुपए तक जीतने का मौका मिलेगा। हर राउंड के साथ गेम में एक नया ट्विस्ट आएगा, जो इसे और भी रोमांचक बनाएगा।
 
अब आप भी खेल सकते हैं
और सबसे खास बात यह है कि जियो हॉटस्टार के प्ले अलॉन्ग फीचर के जरिए दर्शक भी रियल टाइम में इस गेम का हिस्सा बन सकते हैं। चाहे वे परिवार के साथ देख रहे हों, दोस्तों के साथ खेल रहे हों या अकेले ही अपना दिमाग लगा रहे हों, दर्शक घर बैठे कंटेस्टेंट्स के साथ गेम में शामिल हो सकते हैं और अपने सोचने की क्षमता को आज़मा सकते हैं।
 
अनिल कपूर लेकर आएँगे अपना 'झकास' अंदाज़
शो की जान हैं अनिल कपूर और उनकी एनर्जेटिक मौजूदगी। उनका खास ह्यूमर, चार्म और उनका हमेशा की तरह बेहतरीन अंदाज़ हर एपिसोड में गर्मजोशी और एक्साइटमेंट लेकर आएगा। 'इंडिया के टॉप 1%' जल्द ही स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर आ रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया