अरविंद केजरीवाल परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा की शादी में रहे थे शामिल

 दूल्हे को मंडप में कंधे पर लाये थे

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मुंबई। राघव-परिणीति की शादी की तस्वीर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर में हुई शादी पिछले सबसे हाई-प्रोफाइल और बेहद निजी सेलिब्रिटी शादियों में गिनी जाती है। अब इस शादी की रस्में करवाने वाले वैदिक पुजारी और सिंगर अंकित बत्रा इससे जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।

उन्होंने बताया कि शादी में मेहमानों को तस्वीरें डिलीट करने तक के लिए कहा गया था और बारात में बड़े राजनीतिक नेता दूल्हे के साथ जमकर डांस कर रहे थे।

जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल? ये खबर भी पढ़े : जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल?

प्रियंका चोपड़ा की मां से भी डिलीट करवाई गई फोटो
उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई शादी को याद करते हुए अंकित ने कहा, “शादी वाले दिन लीला पैलेस में सुरक्षा बेहद कड़ी थी। हर मीडिया हाउस के पैपराजी हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे।”

अंकित ने यह भी बताया कि वह उसी फ्लाइट में उदयपुर पहुंचे थे जिसमें परिणीति और राघव यात्रा कर रहे थे। बाद में बारात झील के उस पार स्थित होटल से नावों के जरिए वेन्यू तक पहुंची।

उन्होंने कहा,“मैं उसी फ्लाइट में था जिसमें राघव जी और परिणीति जी उदयपुर पहुंचे थे। वे सबसे पहले बाहर निकले और फिर हम सब आए। बारात ताज होटल से नावों के जरिए आई थी।”

शादी का माहौल भले ही शाही था, लेकिन अंदर से पूरा वेन्यू किसी किले की तरह सुरक्षित था। इसके बारे में बताते हुए अंकित ने बताया, “वह बेहद भव्य था, लेकिन अंदर पूरा फोर्ट्रेस जैसा माहौल था। न फोटो, न वीडियो। यहां तक कि Priyanka Chopra की मां से भी फोन में ली गई तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा गया था। वे लोग शादी की पवित्रता को लेकर बहुत गंभीर थे। हमने फेरे सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट में पूरे किए। वह सिर्फ मंत्रोच्चार नहीं, बल्कि एक संवाद जैसा अनुभव था।”

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने राघव को उठाया था कंधों पर
अंकित ने शादी में मौजूद भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों ने बारात में परिवार की तरह हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “मैंने बाहर देखा तो भगवंत मान जी और अरविंद केजरीवाल जी पूरी तरह परिवार वालों की तरह शामिल थे। वे दूल्हे के सबसे करीबी दोस्तों की तरह डांस कर रहे थे और राघव जी को कंधों पर उठाए हुए थे।”

अंकित ने परिणीति की ब्राइडल एंट्री के दौरान राघव के लिए उनके एक खास सरप्राइज प्लान के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया,
“परिणीति जी ने एक गाना खुद रिकॉर्ड किया था, जिस पर उन्होंने एंट्री ली। यह राघव जी के लिए भी सरप्राइज था।”

“जयमाला बेहद खूबसूरत मंत्रों के बीच हुई और उसके बाद फेरे हुए। माहौल इतना भावुक था कि वहां किसी की आंखें सूखी नहीं थीं।अंकित के मुताबिक, “भगवंत मान जी, अरविंद केजरीवाल जी और आदित्य ठाकुर जी मेरे पास आए और कहा कि पहली बार उन्हें फेरों का असली अर्थ समझ आया। उस शादी में कई बड़े सेलिब्रिटी मौजूद थे।”

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में शादी की थी। बाद में 19 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपने बेटे नीर का स्वागत किया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी