रश्मिका मंदाना स्टारर 'मायसा' का टीजर रिलीज

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मायसा: रश्मिका मंदाना अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और अब अपनी पैन इंडिया फिल्म ‘मायसा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस महीने की शुरुआत में मेकर्स ने 'मायसा' से रश्मिका मंदाना का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था, जिसमें एक्ट्रेस हाथ में भाला और खून से लथपथ नजर आई थीं। अब मेकर्स ने 'मायसा' का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे अलग, अनदेखे और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। भारत की पहली फीमेल लीड पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन टीजर जारी होने के बाद अभी से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर हलचल पैदा हो गई है।

'मायसा' का टीजर रिलीज
'मायसा' के टीजर की शुरुआत मायसा मिश्रा (रश्मिका मंदाना) के साथ होती है, जो थकी और हारी हुई नजर आती हैं। इसके बाद  मायसा एक उग्र, रफ-टफ और गुस्सैल अंदाज देखने को मिलता है। पुलिस से लेकर बदमाश तक, हर किसी को मायसा की तलाश है और मायसा को अपने पिता की। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर 'मायसा' का टीजर फिल्म की मूल कहानी की ओर भी इशारा करता है। एक पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी । 'मायसा' का टीजर भावनाओं, एक्शन और रोमांच से भरा है। यह एक महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म है, जिसमें रश्मिका कहानी के केंद्र में हैं।

सन नियो पर जल्द शुरू होगा नया धारावाहिक शो ‘जान-ए-वफ़ा’ ये खबर भी पढ़े : सन नियो पर जल्द शुरू होगा नया धारावाहिक शो ‘जान-ए-वफ़ा’


'मायसा' में लीड रोल में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'मायसा' में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म में बिलकुल नए अवतार से चौंकाने के लिए तैयार हैं। शानदार पोस्टर्स के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का बहुप्रतीक्षित और जोशीले एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर देखने के बाद जहां कई दर्शकों ने रश्मिका के अभिनय की तारीफ की तो वहीं कई ने स्टोरी टेलिंग से लेकर इंटेंस एक्शन की। कई ने तो यहां तक कह दिया कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

कब रिलीज होगी 'मायसा'?
'मायसा' का निर्देशन 'सीता रामम' में अपने प्रशंसित काम के लिए जाने जाने वाले निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने किया है, जिसमें उन्होंने एक्शन, भावनाओं और भव्यता को एक साथ पिरोया है। अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा निर्मित और रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित, ‘मायसा’ आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी समय पर इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी 9' और आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' भी रिलीज हो रही हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

मेष   सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम, परिवार या निजी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग मामलों पर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान