बादशाह का ईशा रिखी संग हुआ तलाक,मात्र 5 महीने में ही टूटा रिश्ता

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बादशाह ईशा रिखी : रैपर बादशाह की मार्च 2026 में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसके बाद पता चला कि सिंगर ने गुपचुप दूसरी शादी कर ली है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद भी बादशाह ने इस शादी पर चुप्पी साधे रखी। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ बादशाह की शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। लेकिन, शादी के 3 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें भी आने लगीं। ईशा रिखी ने जुलाई में एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद तलाक की सुगबुगाहट शुरू हो गई और अब एक पोस्ट शेयर करते हुए बादशाह और ईशा रिखी ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ शादी के मात्र 5 महीने में ही बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता भी खत्म हो गया।


बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक का किया ऐलान
बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त को अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने साफ किया कि दोनों ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। बादशाह ने अब तक अपनी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी और न ही इस रिश्ते प कभी खुलकर बात की, लेकिन अब उन्होंने ये पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक का ऐलान कर दिया है और इस खबर ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है।

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर  ये खबर भी पढ़े :  फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

बादशाह-ईशा रिखी का पोस्ट
बादशाह ने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा- 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हम दोनों ने आपसी सम्मान के साथ लिया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मुद्दे पर ये हमारा इकलौता बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।'

बादशाह ने रिश्ते को रखा प्राइवेट
बता दें, अब तक बादशाह ने ईशा रिखी से अपनी दूसरी शादी को प्राइवेट रखा था। बादशाह और ईशा दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कभी भी पब्लिकली खुलकर बात नहीं की और न ही आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया। हालांकि, ईशा की मां ने जरूर इनकी शादी की तस्वीरें-वीडियो पोस्ट किए थे, जो बाद में ईशा ने भी शेयर कीं। पिछले दिनों ईशा के कुछ पोस्ट्स इस ओर इशारा जरूर कर रहे थे कि उनके और बादशाह के बीच सब ठीक नहीं है। उन्होंने जुलाई और अगस्त में कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद से ही बादशाह के साथ उनके तलाक की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल