जेईई मेन 2026 सेशन 2 की टॉपर लिस्ट आई सामने

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जेईई मेन :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 का परिणाम (पेपर 1) जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इस परिणाम में कुल 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। 


रिजल्ट को चेक करने के लिए यूज करने होंगे क्रेडेंशियल
हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) उपयोग करना होगा। उम्मीदवार अपने नतीजे चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद ये खबर भी पढ़े : भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

जेईई मेन 2026 का परिणाम को कैसे करें चेक 
रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा। 
इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इतना करते ही एक अलग विंडो खुलेगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को किया गया था। परीक्षा का आयोजन देश के 304 शहरों में 566 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। साथ ही विदेश के 14 शहरों में भी इसका आयोजन किया गया था। बता दें कि इसकी प्रोविजनल आंसर-की को 11 अप्रैल को जारी किया गया था। जारी होने के बाद इसके खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। ऑब्जेक्शन करने हेतु आपत्ति विंडो 13 अप्रैल को बंद की गई गई थी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम