सोशल मीडिया से दूरी, रोजाना पढ़ाई और नोट्स टॉपर्स ने बताया सफलता का 'मंत्र'

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

यूपी बोर्ड टॉपर  : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम आने के बाद सीतापुर चर्चा में है। सीतापुर के एक ही स्कूल की दो छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया है। जिले की महमूदाबाद तहसील क्षेत्र से यूपी टॉपर बनीं शिखा वर्मा अपने परिणाम को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यूपी टॉपर शिखा वर्मा के पिता मूलतः किसान हैं। गांव की बिटिया ने प्रदेश स्तर अपनी चमक बनाकर दूसरी छात्राओं के लिए मिसाल स्थापित कर दी है। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद परिजनों को जब बेटी के यूपी टॉप की जानकारी मिली तो परिजन भावुक हो गए। जानें दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का मूल मंत्र क्या बताया।

 

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक ये खबर भी पढ़े : नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

आयकर विभाग में जाना चाहती हैं टॉपर शिखा वर्मा
शिखा वर्मा बिलौली बाजार गांव की निवासी हैं। शिखा के पिता जितेंद्र वर्मा पेशे से किसान हैं। गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी चलाते हैं। उनकी मां कांती देवी गृहणी हैं। पिता 8 बीघे जमीन पर खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में बड़े भाई दीपक बीटेक करने के बाद जूनियर इंजीनियर की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बड़ी बहन अंजली की शादी हो गई है। बहन जूली ने बीएससी की है। शिखा, एसएससी की परीक्षा पास करके आयकर विभाग में जाना चाहती हैं।

उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी ये खबर भी पढ़े : उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

टॉपर शिखा ने बताया सफलता का 'मंत्र'
शिखा की मां परीक्षा परिणाम के बाद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बिटिया ने मेहनत की है। वह भविष्य में जो भी बनना चाहती हैं उसको पूरी मदद की जाएगी। शिखा की सफलता पर कॉलेज में जश्न मनाया गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर शिखा की सफलता पर बधाई दी। शिखा ने बताया कि कॉलेज से तैयारी के लिए विशेष मदद मिली है। गुरुजनों ने बहुत सहयोग किया, जिससे तैयारी के दिनों में दबाव महसूस नहीं हुआ। शिखा वर्मा को सामान्य हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 100, फिजिक्स में 99, केमेस्ट्री में 97 और कुल 488 अंक मिले हैं। शिखा ने मार्कशीट देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन ये खबर भी पढ़े : पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन


रोजाना 8 घंटे पढ़कर कशिश वर्मा ने किया टॉप
वहीं, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में टॉपर बनीं कशिश वर्मा भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हैं। अपने परिणाम को लेकर कशिश वर्मा खुश दिखीं। कशिश सोसां गांव की रहने वाली हैं। कशिश के पिता पुतान पेशे से किसान हैं और 10 बीघा जमीन पर खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कशिश रोजाना साइकिल से 2 किलोमीटर दूर जाकर कालेज में पढ़ाई करती हैं। सोशल मीडिया से दूर और प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करके कशिश ने सफलता हासिल की है।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- कशिश वर्मा
बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश वर्मा की मां नीलम देवी गृहणी हैं। कशिश ने बताया कि सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता। कशिश की मां की आंखें कमजोर हैं। बीमार होने पर कशिश मां का हाथ भी बंटाती हैं। कशिश, भविष्य में शिक्षिका बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। कशिश स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती हैं। कशिश को हिंदी में 98, अंग्रेजी में 95, गणित में 99, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 99 और गृह विज्ञान में 97 अंक मिले हैं। कशिश ने बताया कि क्लास नोट्स बनाकर तैयारी करके सबसे अच्छा है।


महमूदाबाद क्षेत्र के हैं और भी टॉपर
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर रहीं अर्पिता, 7 किलोमीटर दूर साइकिल से रोजाना स्कूल जाती हैं। अर्पिता के पिता अम्ब्रीश कुमार भी पेशे से किसान हैं और मां सरोज कुमारी गृहणी हैं। अर्पिता का छोटा भाई अभिनव कक्षा 4 का छात्र है। अर्पिता ने बताया कि प्रतिदिन 8 से 9 घंटे की पढ़ाई करके सफलता हासिल की। अर्पिता ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह दिन रात मेहनत करेंगी।

मानसी पोरवाल ने टॉप 6 में बनाई जगह
प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा मानसी पोरवाल को प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। उनके पिता नंद किशोर गुप्ता कस्बे के रामकुण्ड चैराहे पर बर्तन की दुकान चलाते हैं। उनकी माता नारायण देवी गृहणी हैं। मानसी पोरवाल, डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। घर में बहन ज्योति गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, सोनिया गुप्ता, कौशिकी पोरवाल और भाई पंकज गुप्ता, निखिल पोरवाल परिणाम को लेकर खुश हैं। मानसी ने बताया कि रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई करके सफलता हासिल की है। मानसी ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई हैं। मानसी ने बताया कि सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करना जरूरी होती है।


सीतापुर की वैष्णवी भी बनीं टॉपर
बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी हुसैनपुर गांव की रहने वाली हैं। वैष्णवी ने भी उत्तर प्रदेश की मेरिट में छठा स्थान पाया है। इस सफलता पर पूरे परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। वैष्णवी के पिता छोटे लाल किसान हैं। खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता वंदना गुप्ता गृहणी हैं। वैष्णवी, डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। वैष्णवी ने बताया कि सफलता के लिए विद्यालय स्तर से नोट्स और शिक्षकों के क्लास नोट्स को प्राथमिकता दी, जिससे तैयारी करने में कोई समस्या नहीं आई।

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों क्लास में लड़कियों ने टॉप किया। हाईस्कूल में 87.30 फीसदी छात्र पास हुए और छात्राओं के उत्तीर्ण होने प्रतिशत 93.76 रहा। वहीं, 12वीं क्लास में 75.04 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए, जबक‍ि बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 86.32 रहा।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाला पहला फोल्डेबल फोन

नई दिल्ली। Vivo ने अपना एक और फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने अपने इस फोन को घरेलू...
टेक-मित्र 
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाला पहला फोल्डेबल फोन

सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

नई दिल्ली। सऊदी अरब के रास तनुरा में रविवार को सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 29 जून 2026: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर एक नई चेतावनी जारी कर दी...
राष्ट्रीय 
मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक