डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कुण्डा में सुनी शिकायतें, आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण

शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए-डीएम

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 228 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 05 व पुलिस विभाग की 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 228 शिकायतों में से 95 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 75, विकास विभाग से 11, समाज कल्याण से 05, शिक्षा से 04, स्वास्थ्य से 02 एवं 36 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता लल्लू निवासी बिहरिया ने शिकायत किया कि प्रार्थी की भूधरी भूमि का गाटा संख्या 1109/0.9740 है, प्रार्थी की जमीन पर विपक्षीगण अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जब प्रार्थी अवैध कब्जा हटाने की बात करता है तो विपक्षीगण देवादीन यादव, वृजेश यादव, हीरा लाल यादव, मेवालाल यादव आदि लोग अपने घर की महिलाओं को भेजकर लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कुण्डा को निर्देशित किया कि परीक्षण कराकर शिकायत का निस्तारण कराया जाये। डीएम ने प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं की मौके पर जाकर जांच करते हुए उसका यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। 
  डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निपटारा करें, जिसमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की अनदेखी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का समय पर और सही तरीके से समाधान करने के निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृज नन्दन राय, उपजिलाधिकारी कुण्डा वाचस्पति सिंह, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को दी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने पर बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को दी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने पर बधाई

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम

नई दिल्ली। नॉन फेरस मेटल की रिसाइकिलिंग करने वाली कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में...
कारोबार 
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः जनसेवा की परिभाषा को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि समर्पण और...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी

यूपी कांस्टेबल की परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी गिरफ्तार, नाम बदलकर दो बार किया था हाई स्कूल पास

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को थाना दादरी पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांस्टेबल की परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी गिरफ्तार, नाम बदलकर दो बार किया था हाई स्कूल पास

मीरजापुर: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव , करंट या हत्या, जांच शुरू

मीरजापुर।उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा खुर्द माइनर के पास बुधवार...
उत्तर प्रदेश 

बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना फेस- वन में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा

बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव