भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को दी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने पर बधाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए, जिससे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बधाई दी है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। 4,399 दिनों की यह सतत सेवा राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। 'संकल्प से सिद्धि' का यह गौरवशाली कालखंड भारत के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का साक्षी रहा है। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। वित्तीय समावेशन, डिजिटल क्रांति और ‘एक राष्ट्र, एक कर’ व्यवस्था से पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन को नई मजबूती मिली है। वहीं, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार ने विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण, अनुच्छेद 370 का निरसन और अनेक दूरगामी निर्णय देश की आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण मील के पत्थर सिद्ध हुए हैं।

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर ये खबर भी पढ़े : बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ के स्वप्न को साकार करने हेतु एक सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने की पूजा-अर्चना ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने की पूजा-अर्चना

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

सीवान। जिले मे बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण...
बिहार 
शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले की पुलिस ने शनिवार को एक कंपनी के नाम पर लोगों को झांसा देकर...
उत्तर प्रदेश 
कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, नाबालिग पर कार चलाने का आरोप

सहारनपुर। सहारनपुर में एक परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार एक बाइक पर सवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, नाबालिग पर कार चलाने का आरोप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

-एएफए की 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड में रक्षा मंत्री ने ड्रोन, एआई और साइबर तकनीक को बताया भविष्य के युद्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 