यूपी कांस्टेबल की परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी गिरफ्तार, नाम बदलकर दो बार किया था हाई स्कूल पास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ परीक्षा केंद्र के सहायक आचार्य ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसने दो जगह से नाम बदलकर हाई स्कूल की परीक्षा पास की।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आशीष कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मिहिर भोज पीजी कॉलेज दादरी में सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त हैं। उनके अनुसार वह उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में मिहिर भोज पीजी कॉलेज में मंगलवार को दूसरी पाली मे तैनात थे। उनके अनुसार वहां पर परीक्षार्थी अंकित कुमार पुत्र सत्यदेव निवासी जनपद एटा परीक्षा दे रहा था। कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि उसका केवाईसी मिसमैच हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

उन्होंने बताया कि जांच करने पर पाया गया कि उक्त आरोपी ने अपना नाम अमित से अंकित करवाकर वर्ष 2016 में एटा के एक स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि उसने वर्ष 2009 में दूसरी जन्मतिथि के आधार पर जनपद एटा से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जांच में पाया गया कि उक्त आरोपी ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो बार हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। और परीक्षा अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि आचार्य की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संघीय दुग्ध उत्पादक कंपनी के गठन पर बैठक सम्पन्न, उत्पादन बढ़ाने पर हुई चर्चा ये खबर भी पढ़े : संघीय दुग्ध उत्पादक कंपनी के गठन पर बैठक सम्पन्न, उत्पादन बढ़ाने पर हुई चर्चा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर