डीएम ने 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश,
जनपद में 21 जून को जैव विविधता पार्क चिलबिला में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा आयोजन
प्रतापगढ़। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने दिनांक 20 जून को जिला, ब्लाक, अमृत सरोवर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के लिए प्रचार प्रसार एवं स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि सभी निजी औद्योगिक संस्थानों मे सामान्य योग प्रोटोकाल अभ्यास कराया जाये और इन सभी आयोजनो में प्लास्टिक का उपयोग विल्कुल न किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने 21 जून 2026 को पुलिस लाइन में होने वाले 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का स्थान परिवर्तित कर स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस करने का निर्णय लिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुमन कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी 21 जून को होने वाले स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर व ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि परिसर की साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्थाये दुरूस्त की जाये व अन्य व्यवस्थाओ हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जन प्रतिनिधियों की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
