डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शहीद संग्रहालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भागमभाग, तनाव, बढ़ती महत्वाकांक्षा के दौर में हम जीवन की लय को खोते चले जा रहे हैं।

ऐसे समय में हम भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा, जिसके वैज्ञानिक गुणों, सिद्धांतों के कारण योग एक शीतल छाँव की तरह है, जो हमारे मन प्राण और शरीर के सन्तुलन को बनाए रखकर हमारे जीवन पथ को निष्कण्टक करता है। योग विज्ञान संस्थान के ज़िला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी के द्वारा योगासनों का अभ्यास कराया गया। मंच पर ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप, चिवनाथ पाल ने योगासनों का प्रदर्शन किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ सिराज अहमद अंसारी व जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ शबीना नाज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में हुए आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा,अपर ज़िलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के मानद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अविरल सिंह चन्देल, डॉ मनु यादव, डॉ संदीप सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ शिवपूजन सिंह, विनीत मिश्रा, दपिन्दर कौर, मो. इमरान, अनुराग पाल, ऊषा कश्यप समेत अनेक लोगों ने योगाभ्यास किया।

गोंडा : इंडियन बैंक में करोड़ों का घोटाला आया सामने, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्राहकों पर केस दर्ज ये खबर भी पढ़े : गोंडा : इंडियन बैंक में करोड़ों का घोटाला आया सामने, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्राहकों पर केस दर्ज

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार वापसी करते...
खेल 
महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

नागौर। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क...
राजस्थान 
पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी