डीएम ने कराई खाद की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बंद दुकानों को नोटिस जारी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूँ। उप जिलाधिकारियों ने खाद की दुकानों व सोसाइटियों पर सघन अभियान चलाकर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सम्पूर्ण जनपद में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे कृषकों को खाद मिलने में कोई समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी के संज्ञान में आया था कि कृषकों को खाद मिलने में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फसल की बुवाई में दिक्कत हो रही है और मूल्य से अधिक पर कहीं-कहीं खाद बेचा जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने ओवर रेट बिक्री पर तत्काल विराम लगाने और खाद न मिलने की समस्या का निदान कराने के लिए उप जिलाधिकारियों से छापेमार कार्यवाही कराई है।

 एयर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट को बर्खास्त किया ये खबर भी पढ़े :  एयर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट को बर्खास्त किया

सहसवान में स्थित रजत कृषि सेवा केंद्र एवं एवं शिमला बीज भंडार खाद की दुकानों का उप जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय रजत कृषि सेवा केंद्र पर कृषक नरेश पुत्र बाबूराम निवासी नगला बरन उपस्थित मिले। उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें एक कट्टा डीएपी एवं 20 किलो खुली डीएपी लेनी है क्योंकि उनका रकवा कुछ ज्यादा है उनके द्वारा दुकानदार को 1500 रुपए दिए गए हैं दुकान स्वामी के द्वारा 1350 रुपए प्रति बोरी मूल्य बताया है एवं शिमला बीज भंडार पर मिले कृषक जगदीश पुत्र सोहनलाल निवासी आनंदीपुर के द्वारा भी बताया कि दुकान स्वामी द्वारा उन्हें 1350 रुपए का डीएपी का एक कट्टा बताया है इस प्रकार औचक निरीक्षण में दोनों दुकानों पर डीएपी निर्धारित दर पर विक्रय किया जाना पाया गया। तहसील सदर में इस्माइलपुर असरासी, कादरचौक, ककोड़ा, रेवा, खिरिया, उझानी में उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमे कादर चौक सहकारी समिति पर किसान होने के बावजूद सचिव द्वारा उर्वरक वितरण नहीं किया जा रहा था, पारस खाद भंडार पर कृषको की काफी संख्या थी, जहाँ उर्वरक वितरण कराया गया। पांच प्रतिष्ठान बंद होने के कारण सम्बंधित को नोटिस भी जारी किए गए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार