मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 33 लाभार्थियों को 5-5 लाख के चेक का किया गया वितरण,

अम्बेडकरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का तहसील सभागार में देखा गया सजीव प्रसारण

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 33 लाभार्थियों को 5-5 लाख के चेक का किया गया वितरण,

प्रतापगढ़।,तहसील सदर के सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत तहसील सदर एवं लालगंज के 33 लाभार्थियों को पांच 5-5 लाख रुपए का डेमो चेक विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर के शिव बाबा पावन धाम अकबरपुर में आयोजित कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत डेमो चेक वितरण और उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील सदर सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के ऐसे निवासियों को जो किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, जिनके फल स्वरुप उनके आश्रितों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दुर्घटना के शिकार 18 से 70 वर्ष की आयु के कृषकों या खेतिहर मजदूरों के आश्रितों को रूपये 5 लाख प्रदान किए जाते हैं, यह सब हमारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के सफल प्रयास द्वारा किया गया है। 
        मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत तहसील सदर के 18 लाभार्थियों क्रमशः ग्राम बनवीरकांछ की दिव्यांग लाभार्थी चमेला, राजापुर रैनिया की गीता देवी, मलियाना की रेखा यादव, नरी की दुइजा देवी, कोलबजरडीह की शशी सिंह, बछुआ की सुदामा देवी, महुली की राजकुमारी, शिवराजपुर की विमला मौर्य, अहिना की अंजू देवी, बासूपुर की सुमन शुक्ला, कैलाकला की अंजनी देवी, भुवालपुर डोमीपुर के राजेन्द्र बहादुर सिंह, गम्भीरा की सुनीता, मदरा की अनामिका त्रिपाठी, कोड़रामादूपुर की गोमती, अठगंवा के शिवकुमार वर्मा, मनेहू की आरती, लोहंगपुर की श्वेता सिंह को 5-5 लाख रूपये का डेमा चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार तहसील लालगज के 15 लाभार्थियों क्रमशः ग्राम अजगरा की सुमन सिंह, जेठवारा की माया सिंह, देवली की विभा शुक्ला, सराय आनादेव की विकलेशा देवी, बूबूपुर की सुनीता सिंह, सलेमभदारी की मालती देवी, भदारीकला के ओम प्रकाश पाल, पूरे निर्मलगिरधर की फूलकली, अजगरा के रमेश कुमार, पतुलकी की कंचन गुप्ता, पुरवारा की अनीता, सलेम भदारी की मंजू वर्मा, पुरमई सुल्तानपुर के राहुल सरोज, सलेम भदारी की शिल्पा जायसवाल व उदापुर की रेहाना बेगम को 5-5 लाख रूपये का डेमो चेक दिया गया और धनराशि उनके खाते में स्थानान्तरित की जा रही है। 
        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, तहसीलदार सदर सुप्रिया चतुर्वेदी, भाजपा के महामंत्री राजेश सिंह व लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया। 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां