सपा कार्यालय पर मनायी गयी पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि
फिरोजाबाद,समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव द्वारा की गयी
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि को सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 'गोरा का पुरवा' गाँव में जन्मीं फूलन का 11 साल की उम्र में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से विवाह कर दिया गया। घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के कारण उन्हें घर छोड़ना पडा था।
संसद में उन्होंने गरीबों, महिलाओं और पिछड़े वर्ग की आवाज उठाई।
वो महिलाओं के अधिकार और सामाजिक बराबरी के लिए बोलती थीं।
पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के अन्य गणमान्य जनों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान डॉ मुकेश वर्मा (पूर्व विधायक ) रामवीर सिंह यादव ,राम प्रकाश यादव (पूर्व विधायक) रामसेवक यादव ,विधायक अजीम भाई रमेश चंद्र चंचल, सुधीर कुमार, देव राजपूत, रामगोपाल वर्मा ,महेंद्र सिंह निषाद ,रत्नेश कुमार ,सोनवीर सिंह, आरिफ रंगरेज ,हरिशंकर यादव, विजेंद्र सिंह यादव ,चंद्रकांत यादव ,मुकेश कुमार टीटू, विनय प्रताप डेविड, जॉनसन, आकाश वर्मा ,नीरज यादव , धर्मवीर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
