22 करोड़ की लागत से बनाई जा रही सड़क में हो रहा भ्रष्टाचार

क्षेत्र के ग्रामीणों ने किया विरोध

22 करोड़ की लागत से बनाई जा रही सड़क में हो रहा भ्रष्टाचार

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं जिम्मेदार  अधिकारियों की लापरवाही के कारण धरातल पर भ्रष्टाचार चरम पर किया जा रहा। विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत मोधूकपुरवा से मझुपुर संपर्क मार्ग का है। जहा पीएम सड़क योजना के तहत लगभग 22 करोड़ की लागत से सड़क बनाई जा रही है। जिसमे कही न कही  ठेकेदार द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जगह जगह सड़क उखड़ गई है, गिट्टियां उखड़ कर बाहर चली गई। पैर मारते ही गिट्टी भर भरा कर उखड़ जा रही है।
 
वही भाजपा के त्रिवेदी गंज मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा,आशीष वर्मा, मुलायम सिंह यादव,आनंद वर्मा, संतोष आर्य ने मानक विहीन सड़क निर्माण का विरोध करते हुए, संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। वही ये भी बताया कि जो सड़क निर्माण कार्य हो रहा है जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वही एक तरफ सड़क बनाई जा रही है दूसरी और गिट्टीया उखड़ने लगी। कामिया छिपाने के लिए ठेकेदार द्वारा जगह जगह पर झाड़ू लगवा कर गिट्टी हटाई जा रही है।वही इस संबंध ने जिला अधिशासी अभियंता ने बताया कि हमारे होते हुए गलत काम बर्दास्त नहीं किया जाएगा, मौके पर जेई व ए ई को भेजा है। जांच कर कार्य को मानक देखते हुए करवाया जाएगा।
 
 
 
 
Tags: Barabanki

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां