दूध दही से मिलाकर बना लें बंगाल की मशहूर मिठाई मिष्टी दोई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मिष्टी दोई  : अगर आप घर पर कुछ मीठा और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बंगाल की फेमस मिठाई मिष्टी दोई एक परफेक्ट ऑप्शन है। मिष्टी दोई बंगाली खान-पान के विरासत का एक प्रतीक है। इसे बनाने में सिर्फ़ तीन चीज़ों का इस्तेमाल होता है, फुल-फैट दूध, चीनी और दही। इन तीनों से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद मलाईदार और लाजवाब लगती है। खास बात यह है कि इसे आप हलवाई स्टाइल में बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

मिष्टी दोई बनाने के लिए सामग्री:
1 लीटर फुल क्रीम दूध, 2 कप ताज़ा दही, एक से डेढ़ कप कप चीनी, पिस्ता गार्निशिंग करने के लिए

रोजाना 30 मिनट रनिंग करने से क्या क्या फायदे होते हैं? ये खबर भी पढ़े : रोजाना 30 मिनट रनिंग करने से क्या क्या फायदे होते हैं?

मिष्टी दोई बनाने का तरीका:
पहला स्टेप: मिष्टी दोई बनाने के लिए सबसे पहले हंग कर्ड बनाएं। दो कप ताजा दही लें और उसे एक कॉटन के साफ कपड़े में रखें। दही को कपड़े में लपेटकर उसे लटका दें। इसे तब तक लटकाएं जब तक पूरा पानी न निकल जाए।

दूसरा स्टेप: गैस ऑन करें और पर भारी तले के बड़े बतर्न में एक लीटर दूध रखें। दूध ऐसे बतर्न में रखें जो थोड़ा मोटा हो ताकि नीचे दूध न लगे। अब, दूध को अच्छी तरह से उबालें। दूध को तब तक उबालना है जब तक यह गाढ़ा होकर लगभग आधा लीटर न रह जाए।

तीसरा स्टेप: अब एक दूसरे पैन में एक से डेढ़ कप कप चीनी लें, आपको जितना मीठा पसंद है उस हिसाब से। अब धीमी आंच पर चीनी को कैरेमलाइज्ड करें। चीनी को तब तक पिघलना है जब तक वह ब्राउन न हो जाए। इस दौरान आंच स्लो ही रखें।

चौथा स्टेप: जब चीनी पिघल जाए तब इसे दूध में थोड़ा थोड़ा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान लगातार दूध को चलाते रहें।

पाचवां स्टेप: जब दूध में चीनी अच्छी तरह मिल जाए तब इसमें दही को डालें। दही को दूध में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंट लें। धीरे धीरे दही डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।

छटवां स्टेप: अब इस मिश्रण को एक मिट्टी के बर्तन में डालें और ऊपर से कॉटन के कपड़े या फॉइल पेपर से ढकें और धूप में तीन से चार घंटे रखें। उसके बाद चार घंटे नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रखें।

सातवां स्टेप: तय समय के बाद कपड़ा हटाएं और आप देखेंगे मिष्टी दोई बनकर तैयार है। अब इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब, ठंडा ठंडा सर्वं करें। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी