खाएं कच्चा आम की लौंजी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आम की लौंजी : गर्मी के दिनों में सब्जी खाने का मन नहीं करता है। कई बार लगता है कि कुछ हल्का और कम तीखा, बिना तेल वाला खाना खाएं। एक जैसी सब्जियों को दोनों टाइम खा खाकर बोरियत सी होने लगती है। ऐसे में आप सब्जी की जगह लौंजी बनाकर खा सकते हैं। कच्चे आम से बहुत ही टेस्टी लौंजी बनती है। एक बार आपने लौंजी का स्वाद चख लिया तो रोज बनाकर खाएंगे। कच्चा आम सेहत के लिए भी अच्छा है। गर्मी में कच्चा आम शरीर को ठंडक देता है। अमिया यानि कच्चे आम की लौंजी बनाना बहुत आसान है। इसे खाते ही आपके सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे। फटाफट नोट कर लें आम की लौंजी की रेसिपी।

कच्चे आम की लौंजी की रेसिपी
पहला स्टेप- लौंजी बनाने के लिए आप 2-3 बड़े कच्चे आम ले लें। आम को धोकर पोंछ लें और छीलकर गुठली अलग कर दें। अब आम को आलू जैसे मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें। लौंजी की खासियत ये है कि इसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया नहीं पड़ता है। सिर्फ कच्चे आम, गुड़ और कुछ मसालों से इसे बनाया जा सकता है।

अपनी डाइट में इस अंबिला  सूप को ज़रूर शामिल करें ये खबर भी पढ़े : अपनी डाइट में इस अंबिला  सूप को ज़रूर शामिल करें

दूसरा स्टेप- गैस पर कड़ाही रखें और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डाल दें। तेल गर्म होने पर जीरा नहीं बल्कि सौंफ डालें। जब सौंफ हल्की चटकने लगे तो इसमें पिसी हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और लाल मिर्च मिला दें। अब तुरंत ही कटा हुआ कच्चा आम डालकर सारी चीजों को मिला दें।

तीसरा स्टेप- अब 2 बड़े कप पानी डाल दें और इसे सब्जी की तरह ढ़ककर पकाएं। जब आम हल्के गल जाएं तो एक निकालकर हाथ से दबाकर चेक कर लें। अब इसमें मिठास के लिए चीनी या गुड़ का इस्तेमाल करें। चीनी या गुड़ अपने हिसाब से कम ज्यादा ले सकते हैं।

चौथा स्टेप- चीनी या गुड़ जो भी इस्तेमाल कर रहे हैं उसके घुलने के बाद भी लौंजी को थोड़ी देर पकाना है। अब लौंजी को अपने हिसाब से खट्टा मीठा और अपने हिसाब से गीला और सूखा बना सकते हैं। सारी चीजों के पकने के बाद गैस बंद कर दें।

तैयार है आम की लौंजी, जिसे आप रोटी, पराठे या चावल के साथ भी खा सकते हैं। आप इसे फ्रिज में 10-15 दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। जब जी चाहे आम की लौंजी को गर्म करके या फिर ऐसे ही खा सकते हैं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन