क्या आपको भी चटपटा खाना अच्छा लगता है? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भेलपूरी : क्या आपको तीखा, चटपटा और मसालेदार खाने का शौक है? अगर हां, तो आपको भेलपूरी की रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए। भेलपूरी बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भेलपूरी बनाने के लिए आपको एक कटोरी मुरमुरे, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक कटोरी मिक्चर नमकीन, एक कटोरी खट्टी मीठी नमकीन या फिर भुजिया, हाफ चम्मच नमक, एक नींबू, एक चम्मच टोमैटो सॉस, हाफ चम्मच लाल मिर्च पाउडर और हाफ चम्मच चाट मसाला चाहिए होगा। आइए स्टेप बाई स्टेप भेलपूरी की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले प्याज को छीलकर काट लीजिए। इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च को धोकर बारीक-बारीक काट लीजिए।

कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स? ये खबर भी पढ़े : कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?

दूसरा स्टेप- अब एक कटोरे में मुरमुरे, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च को निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद नमकीन को भी एड कर लीजिए और आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी नमकीन को चूज कर सकते हैं। अब इसी कटोरे में नमक और नींबू भी निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको टोमैटो सॉस, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला भी निकाल लेना है। आखिर में सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

अब आप भेलपूरी को सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को भेलपूरी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। घर पर बनी इस भेलपूरी का स्वाद तो बढ़िया होगा ही और हाइजीन के बारे में भी आपको कोई चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। महज 10 मिनट के अंदर भेलपूरी सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी। अगर कभी घर पर अचानक से मेहमान आ जाएं और आपके पास ज्यादा समय न हो, तो भी आप इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान