मक्के के आटे और आलू की पूड़ी बेहद आसान है तरीका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 मक्के के आटे और आलू की पूड़ी :सितंबर का महीना आधा बीत चुका है और अब मौसम ने भी करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के वक्त बिल्कुल हल्की सी ठंड महसूस होने लगी है। बदलते मौसम में लोगों का मन कुछ मसालेदार और चटपटा खाने का करता है। लेकिन लोगों को समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए। अगर आप भी कुछ ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो गरमा-गरम मसालेदार मक्के के आटे और आलू की पूड़ी से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। मक्के के आटे का देसी स्वाद और उबले आलू की सॉफ्टनेस जब भारतीय मसालों के साथ मिलती है, तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद जाता है। मक्के का आटा आमतौर पर बेलने में थोड़ा टूटता है, लेकिन इसमें उबला हुआ आलू मिलाने से आटे में बढ़िया बाइंडिंग आ जाती है, जिससे पूड़ियां एकदम फूली-फूली और खस्ता बनती हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी। 


सामग्री

चटपटा खाना है तो बनाएं चना दाल की नमकीन ये खबर भी पढ़े : चटपटा खाना है तो बनाएं चना दाल की नमकीन

मक्के का आटा: 2 कप
उबले हुए आलू: 3 बड़े (कद्दूकस किए हुए)
गेहूं का आटा: 2 बड़े चम्मच 
हरी मिर्च
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा 
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ 
अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच
कस्तूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
चाट मसाला या अमचूर: 1/2 छोटा चम्मच
तेल/घी: मोयन के लिए 1 चम्मच और तलने के लिए आवश्यकतानुसार
नमक: स्वादानुसार
बनाने का तरीका

स्टेप 1: एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा लें। इसमें कद्दूकस किए आलू, गेहूं का आटा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, कसूरी मेथी और सभी सूखे मसाले डालें।

स्टेप 2: सभी सामग्रियों को पहले सूखा ही अच्छी तरह मिला लें ताकि आलू और मसाले आटे में घुल-मिल जाएं। आलू की नमी से आटा गुंधने लगेगा। यदि जरूरत लगे, तो थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर एक सख्त डो तैयार कर लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो। आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 3: आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। मक्के का आटा होने के कारण इसे बेलते समय चकले पर थोड़ा सा तेल या सूखा गेहूं का आटा लगाएं। इसे हल्के हाथों से थोड़ा मोटा बेलें, ज्यादा पतला करने पर पूड़ी फट सकती है।

स्टेप 4: कढ़ाई में तेल को मध्यम-तेज आंच पर गरम करें। जब तेल अच्छा गरम हो जाए, तो पूड़ी को तेल में डालें। कलछी से हल्का सा दबाते हुए पूड़ी को फुलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें। फिर इसे किसी पेपर पर निकलें। जब इसका तेल पेपर सोख ले, तो इसका आलू की सब्जी के साथ आनंद लें। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान