राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। अम्बेडकर चौराहे,पुलिस लाइन,राजापाल टंकी चौराहे से ट्रेजरी चौराहा स्तिथ श्री हनुमान मन्दिर पहुंच कर श्री सुन्दर काण्ड पाठ एवम श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया l जहां भगवान श्रीराम से दोषियों एवं सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और मंदिरों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सरकार श्री राम मंदिर साइन बोर्ड का गठन क्यों नहीं कर रही है जबकि श्री राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों द्वारा 70 बार चोरी की गई l जिला उपाध्यक्ष राम लवट यादव ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए l

बहराइच में युवक का फंदे से लटका मिला सड़ा शव, इलाके में मची सनसनी ये खबर भी पढ़े : बहराइच में युवक का फंदे से लटका मिला सड़ा शव, इलाके में मची सनसनी

जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी ने कहा कि संघ-भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त कर चंपत राय की चंडाल चौकड़ी ने गरीब जनता द्वारा चढ़ाए गए प्रभु श्री राम के चढ़ावे, आभूषण, दान और शिलाओं को लूट लिया। पाखंडी संघियों-भाजपाईयों ने इस देश की करोड़ो हिंदू जनता की आस्था को अपने फायदे के लिए रौंद दिया l इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह,बी पी त्रिपाठी, मासूम हैदर, प्रदीप द्विवेदी, प्रशांत सिंह प्रिशु, यश द्विवेदी, मो.इस्तियाक, सरोज कश्यप,सुरेश कुमार सरोज, डॉ दीपक त्रिपाठी, भवानी शंकर दुबे, मोहम्मद वसीम, मकरंद शुक्ला, सोनी तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, अशोक सिंह, उमेश तिवारी, राधेश्याम दुबे, रविंद्र मिश्रा, धर्मराज सिंह, सुरेश दुबे, रवि प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह, इंद्रदेव पांडे, सद्दाम हुसैन, आशा,सुमन,आशिक अली,अबू शमा, सुभाष तिवारी सलमान खान,किशन सिंह, अनिल मौर्य,मनोज कुमार,देवमणि पाण्डेय,नूर आलम,फरीद भाई, जमाल, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

छापेमारी में एसडीएम,तहसीलदार,सीओ गीडा,थानेदार अश्वनी पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद थे,होटलों संचालकों में हड़कंप
गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर परिसर में करीब 12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आंधी-तूफान में गिर जाने के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट: पहली बार रांची में मुकाबला, राष्ट्रपति ने किया ट्रॉफियों का अनावरण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट-2026 की ट्रॉफियों का अनावरण और उन्हें रवाना करते...
राष्ट्रीय 
डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट: पहली बार रांची में मुकाबला, राष्ट्रपति ने किया ट्रॉफियों का अनावरण

उत्तर प्रदेश

12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर परिसर में करीब 12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आंधी-तूफान में गिर जाने के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का भव्य समापन, 800 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित

एआई, नवाचार और उद्यमिता पर मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
उत्तर प्रदेश 
सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का भव्य समापन, 800 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित