कांग्रेस गरीबी से लड़ी थी, भाजपा गरीबों से लड़ रही है- देवेन्द्र

जन्मदिन पर संकल्पों के साथ याद की गईं इन्दिरा गांधी

कांग्रेस गरीबी से लड़ी थी, भाजपा गरीबों से लड़ रही है- देवेन्द्र

बस्ती - पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती कांग्रेस दफ्तर पर संकल्पों के साथ मनाई गयी। कांग्रेसजनों ने स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जुल्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस गरीबी से लड़ी थी और भाजपा गरीबों से लड़ रही है। सत्तासीन मौजूदा नेताओं में दया, करूणा और गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने की सोच नही है।
भारत की आधी से ज्यादा आबादी महंगाई से जूझ रही है, जनता की गाढ़ी कमाई पूंजीपतियों पर लुटाई जा रही है। अमीर गरीब के बीच की जिस खाई को कांग्रेस अपने कार्यकाल में पाटती रही उसे भाजपा और गहरी कर रही है। उन्होने कहा हमे जागरूक होनो होगा और अफवाहों को हथियार बनाकर सत्ता हासिल करने वाले अवसरवादी राजनीति का मुहतोड़ जवाब देना होगा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा अब अहंकारी सत्ता को बाहर दिखाने के दिन निकट आ रहे हैं। हम सभी कांग्रेस में हैं और हमारे अंदर कांग्रेस है।
झूठे प्रचार से कुछ वर्षां के लिये जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की जा सकती है, लेकिन कांग्रेस के विचार उसकी अपनी ताकत हैं जो कोई न बदल सकता है और न छीन सकता है। प्रवक्ता मो. रफीक खां, सुरेन्द्र मिश्रा, नर्वदेश्वर शुक्ला, लालजीत पहलवान, राकेश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, किसान नेता मुन्ना पाण्डेय, डी.एन. शास्त्री, शकुन्तला देवी, पिण्टू मिश्रा, डा. मारूफ, मो. अशफाक खां, डा. अखिलेश पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, चन्द्रशेखर वर्मा, मनोज त्रिपाठी आदि ने कहा स्व. इन्दिरा गांधी ने भारत के इतिहास, भूगोल और राजनीति को नई पहचान दी।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर महेन्द्र श्रीवास्तव, नीलम विश्वकर्मा, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, राधा देवी, कंचन, बेबी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अमरबहादुर शुक्ल, लक्ष्मी यादव, राजबहादुर निषाद, शौकत अली नन्हू, साधूसरन आर्य, इजहार अमद, रामअनुज पाण्डेय, सलाउद्दीन उर्फ वित्तन, विनय तिवारी, कृरूण्भगवान, सुजीत शुक्ल, विनोद चौधरी, रामबाबू, घनश्याम शुक्ल, रामबरन सिंह, जगमूर्ति प्रसाद, अशफाक आलम कुरैशी, सरोज बाला आदि मौजूद रहीं। अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी विन्देश्वरी लाल श्रीवास्तव की पत्नी के निधन पर गहरा दुःख जताते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया।

21

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

   मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर
    कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पिता की नौकरी मिलते ही बेटे ने मां को घर से निकाला
कर्जा और दूसरी जेल में शिफ्ट होने के लिए दी थी उप मुख्यमंत्री को मारने की धमकी
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
प्रभास की शादी की खबरों पर लगा विराम, टीम ने बताई सच्चाई
दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर
तीन दिन चले विकास मेले में आयुर्वेद विधा से 516एवं होमियोपैथी विधा से 465 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया उपचार