ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव और कच्चे तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी की वजह से ग्लोबल मार्केट में आज भी चौतरफा दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज का रेट ये खबर भी पढ़े : सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज का रेट

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है।

पश्चिम एशिया के तनाव और ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर और तेज हमला करने की चेतावनी देने के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान घबराहट का माहौल बना रहा।

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 400 अंक की गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,636.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 168.07 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूट कर 26,253.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 197.67 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,578.33 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 141.60 अंक यानी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,670.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 161.31 अंक यानी 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,156.67 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 431.18 अंक यानी 1.69 प्रतिशत लुढ़क कर 25,576.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,504.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 413.78 अंक यानी 0.64 प्रतिशत के गिरावट के साथ 64,729 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.65 प्रतिशत फिसल कर 5,692.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 351.96 अंक यानी 1.41 प्रतिशत टूट कर 24,923 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स पर भी आज दबाव बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 357.33 अंक यानी 0.76 प्रतिशत लुढ़क कर 46,826.03 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,001.22 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत फिसल कर 3,937.78 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत टूट कर 1,616.87 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,674.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस