स्टॉक मार्केट में श्याम धनी इंडस्ट्रीज की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को दोगुना फायदा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। मसाले बनाने वाली कंपनी श्याम धनी इंडस्ट्रीज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री करके लिस्टिंग के साथ ही तहलका मचा दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 133 रुपये के स्तर पर हुई।

लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली के कारण कंपनी के शेयरों के भाव में और तेजी आ गई। दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने तक कंपनी के शेयर 138 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 97.14 प्रतिशत का मुनाफा हो चुका है।

श्याम धनी इंडस्ट्रीज का 38.48 करोड़ रुपये का आईपीओ 22 से 24 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 988.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख, एशियाई और यूरोपीय बाजारों में दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख, एशियाई और यूरोपीय बाजारों में दबाव

इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 256.24 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 1,612.65 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 1,137.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 54,98,000 नए शेयर जारी किए गए हैं।

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा-सोना बेचने की खबरें गलत, भंडार 880.52 टन पर स्थिर ये खबर भी पढ़े :  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा-सोना बेचने की खबरें गलत, भंडार 880.52 टन पर स्थिर

आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी मौजूदा यूनिट में नई मशीनरी लगाने, सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने, मार्केटिंग और ब्रांड क्रिएशन पर खर्च, पुराने कर्ज के बोझ को कम करने, अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 2.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 6.30 करोड़ रुपये और 2024-25 में उछल कर 8.04 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी ये खबर भी पढ़े : AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी

मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें, 2025-26 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान कंपनी को 4.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 16 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 124.75 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान कंपनी को 63.83 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। इस दौरान कंपनी पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता गया। 2025-26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के अंत में कंपनी पर 48.18 करोड़ रुपये का कर्ज था।

इस अवधि में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें, तो वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी में ये 8.12 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी में बढ़ कर 14.42 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी में फिसल कर 8.73 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 2025-26 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के अंत में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 12.93 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने करीब 06 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही देगा दस्तक

रांची । राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही दस्तक देगा। पूरे राज्य में प्री मानसून...
झारखंड 
 राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही देगा दस्तक

308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास मार्ग का उप मुख्यमंत्री साव ने  किया निरीक्षण

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ केउप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज शनिवार काे रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल...
छत्तीसगढ़ 
 308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास मार्ग का उप मुख्यमंत्री साव ने  किया निरीक्षण

खान सर ने नहीं किया सरेंडर, वकील बोले- FIR पूरी तरह गलत; अब अग्रिम जमानत की तैयारी

पटना। चर्चित शिक्षक Faizal Khan उर्फ खान सर के सरेंडर की अटकलों के बीच शनिवार को नया मोड़ आ गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान सर ने नहीं किया सरेंडर, वकील बोले- FIR पूरी तरह गलत; अब अग्रिम जमानत की तैयारी

भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल...
मध्य प्रदेश 
 भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने करीब 06 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर

देवरिया । पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से सलेमपुर में राज्यमंत्री विजय...
उत्तर प्रदेश 
 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर

देवरिया पुलिस ने स्कॉर्पियो से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद की बनकटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को एक कार पकड़ी...
उत्तर प्रदेश 
 देवरिया पुलिस ने स्कॉर्पियो से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार