शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ये खबर भी पढ़े : कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अदानी पोर्ट्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.68 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल के शेयर 3.19 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,717 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,169 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 548 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर तीन शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और आठ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 96.86 अंक की बढ़त के साथ 78,617.16 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 492.27 अंक की तेजी के साथ 79,012.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 9.70 अंक की मामूली मजबूती के साथ 24,374.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही यह सूचकांक कर लुढ़क कर लाल निशान में 24,354.90 तक चला गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे निफ्टी की चाल में तेजी आ गई।

खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 24,512.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण इसकी चाल में हल्की गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 136.30 अंक की तेजी के साथ 24,501.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 26.27 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,520.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 11.30 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,364.85 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

करण जौहर ने किया 'अल्फा' का रिव्यू

अल्फा' : यशराज फिल्म्स की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को यानी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी...
मनोरंजन 
करण जौहर ने किया 'अल्फा' का रिव्यू

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

अक्षर पटेल : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अक्षर पटेल ने...
खेल 
अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव

मुंबई:  मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में पानी...
राष्ट्रीय 
मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव

उतर जाएगा आंखों पर लगा चश्मा

आंखों :पालक, मेथी और केल जैसी हरी सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये...
लाइफस्टाइल 
उतर जाएगा आंखों पर लगा चश्मा

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर मचा है सियासी बवाल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री और ममता बनर्जी की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आज पार्टी के सभी पदों से...
पश्चिम बंगाल 
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर मचा है सियासी बवाल

उत्तर प्रदेश

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

      बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न