एसबीआई का सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज ऑफर 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

फिक्स्ड डिपॉजिट : अगर आप ₹2,40,000 की राशि को 2 साल (24 महीने) के लिए SBI की फिक्स्ड डिपोजिट (FD) में लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही समय हो सकता है। आजकल जहां शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है, वहां एफडी जैसा सुरक्षित विकल्प न सिर्फ पूंजी की सुरक्षा करता है बल्कि निश्चित और आकर्षक ब्याज भी देता है। आइए एक आसान कैलकुलेशन के साथ समझते हैं कि इस एफडी से आपको कुल कितना रिटर्न मिलेगा, ब्याज कितना बनेगा और मैच्योरिटी अमाउंट कितना होगा। 

कितना मिल रहा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक मौजूदा समय में 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम अवधि के लिए एफडी पर सामान्य ग्राहक को 6.40 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिक की कैटेगरी में आते हैं तो आपको 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज यानी 6.90 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। 

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता ये खबर भी पढ़े : एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

रिटर्न का कैलकुलेशन समझ लें
अगर आप सामान्य ग्राहक हैं तो एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक, 6.40 प्रतिशत ब्याज के आधार पर 2 साल बाद आपको ₹2,40,000 की एफडी पर कुल ₹32,496 रिटर्न मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर आपके पास 2,72,496 रुपये का फंड होगा। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो 6.90 प्रतिशत ब्याज के आधार पर 2 साल बाद आपको कुल रिटर्न ₹35,190 मिलेगा। यानी तब आपके पास कुल 2,75,190 रुपये इकट्ठे होंगे। 

एफडी के फायदे
फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट एक तय ब्याज दर देते हैं, जिससे आपके निवेश पर अनुमानित और स्थिर रिटर्न मिलता है।
FD को कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है क्योंकि ये बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं होते, जिससे ये कम जोखिम चाहने वाले निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन जाते हैं।
आपकी मूल राशि सुरक्षित रहती है, और आपको मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ अपनी शुरुआती निवेश राशि वापस मिलने की गारंटी होती है।
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अलग-अलग समय-सीमा के विकल्प देते हैं, जिससे निवेशक अपनी वित्तीय जरूरतों के हिसाब से कुछ महीनों से लेकर कई सालों तक की अवधि चुन सकते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलना एक आसान प्रक्रिया है, जिसमें बहुत कम दस्तावेज़ों और एक साधारण आवेदन की ज़रूरत होती है।
टैक्स बचाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट, इनकम टैक्स एक्ट की कुछ खास धाराओं के तहत टैक्स में कटौती का फायदा देते हैं, जिससे लंबे समय के लिए बचत करने को बढ़ावा मिलता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"