पीएनबी का शुद्ध मुनाफा 3 गुना बढ़ा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पीएनबी :पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शनिवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। पंजाब नेशनल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 3 गुना से ज्यादा होकर 5,253 करोड़ रुपये हो गया। इससे पछले वित्त वर्ष 2025-226 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,675 करोड़ रुपये रहा था।

पहली तिमाही में 32,897 करोड़ रुपये रही पीएनबी की ब्याज आय
पंजाब नेशनल बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जून 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही में उसकी कुल आय 37,231 करोड़ रुपये पर स्थिर रही। हालांकि, बैंक की ब्याज आय थोड़ी बढ़कर 32,897 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 31,964 करोड़ रुपये थी। इस दौरान, बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 7,519 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 7,081 करोड़ रुपये था। 

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

गिरावट के साथ 0.26 प्रतिशत पर आया सरकारी बैंक का शुद्ध एनपीए
इस सरकारी बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। जून तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घटकर कुल कर्ज का 2.78 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 3.78 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा हुआ कर्ज भी घटकर 0.26 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये 0.38 प्रतिशत था। कुल रकम के रूप में सकल एनपीए घटकर 35,381 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 42,673 करोड़ रुपये था। वहीं शुद्ध (एनपीए) घटकर 3,433 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,132 करोड़ रुपये था।

 बढ़त लेकर बंद हुए थे पीएनबी के शेयर
बताते चलें कि  पंजाब नेशनल बैंक के शेयर बीएसई पर 0.60 रुपये (0.57%) की तेजी के साथ 105.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। कल कारोबार के दौरान, बैंक के शेयर 104.60 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 106.10 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बीएसई पर पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों का 52 वीक लो 98.50 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 135.15 रुपये है। बताते चलें कि देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए थे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
उत्तर प्रदेश 
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...