घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 11,800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। अंतरारष्ट्रीय बाजार में भी आज फिजिकल गोल्ड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,820.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी भी आज 78.61 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बिक रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आई तेजी के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,510 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी