टॉप 10 में शामिल देश की कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप , रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल छह कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, जबकि चार कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई।

शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 74 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

इनमें सबसे अधिक फायदा देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जबकि लाभ कमाने के मामले में दूसरे स्थान पर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के खिलाफ एक्शन, एक साल तक ट्रांजेक्शन पर रोक, भारी-भरकम जुर्माना ये खबर भी पढ़े : सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के खिलाफ एक्शन, एक साल तक ट्रांजेक्शन पर रोक, भारी-भरकम जुर्माना

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची चार कंपनियों के मार्केट कैप में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। मार्केट कैप में गिरावट आने के मामले में भारती एयरटेल सबसे आगे रही, जबकि हिन्दुस्तान यूनिलीवर दूसरे स्थान पर रही।

इस सप्ताह के कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो के मार्केट कैप में 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 51,320.60 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़ कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 19,338.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,38,401.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 14,515.93 करोड़ रुपये की छलांग लगा कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 9,076.37 करोड़ रुपये उछल कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये के स्तर पर.

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,797.83 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 5,70,515.57 करोड़ रुपये के स्तर पर और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 2,685.87 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,40,228.21 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा हुआ नजर आया।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 20,229.67 करोड़ रुपये घट कर 11,40,296.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,212.18 करोड़ रुपये घट कर 5,17,380 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 12,784.40 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,76,077.92 करोड़ रुपये के स्तर पर और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 2,094.35 करोड़ रुपये फिसल कर 11,79,974.90 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,33,117.70 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,79,974.90 करोड़ रुपये).

भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,40,296.49 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,06,901.32 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 8,76,077.92 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 8,38,401.33 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,70,515.57 करोड़ रुपये).

लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,40,228.21 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,17,380 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,14,443.69 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पंजाब SIR: पहले चरण में 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर

चंडीगढ़: पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के पहले चरण के पूरा होने के बाद करीब 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट...
पंजाब 
पंजाब SIR: पहले चरण में 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय