आईफोन 18 प्रो सीरीज : एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें

ग्राहक बोले- पहले दिन फोन लेने का अलग ही क्रेज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से भारत में शुरू हो रही है। भारत में इसके बेस मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू है। दिल्ली में एप्पल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली सेल को लेकर पहले ही साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग सुबह-सुबह ही फोन खरीदने के लिए पहुंच गए।

एक ग्राहक ने आईएएनएस से कहा, "मैं 15 से 20 दिनों से इंतजार कर रहा हूं। पहले दिन खरीदने का उत्साह ही कुछ अलग होता है।"दिल्ली में ही एक और ग्राहक ने बताया, "मुझे 5 से 7 फोन खरीदने हैं। मैं यहां अपना प्री-ऑर्डर किया हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने आया हूं।"वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी आईफोन के नए मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखा। यहां फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया स्थित एप्पल स्टोर के बाहर सुबह 8 बजे बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहक कतार में खड़े नजर आए।

शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर मगर अदाणी पोर्ट का स्टॉक भागा ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर मगर अदाणी पोर्ट का स्टॉक भागा

एक ग्राहक ने कहा, "हम सुबह 6 बजे जल्द ही आ गए थे और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए काफी उत्साहित हैं। हम लाइन में सबसे पहले हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"एक अन्य ग्राहक ने बताया, "मैंने पहले ही ऑनलाइन बुक कर लिया है। हमारा स्लॉट सुबह 9 बजे का है और हमने दो फोन बुक किए हैं।"

दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी है और अब वे अपना फोन लेने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से देशभर के एप्पल स्टोर्स पर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान