भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते को मिली मंजूरी, टैरिफ में बड़ी कटौती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लागू करने के लिए कानून पास कर दिया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच टैरिफ में बड़ी कटौती और व्यापार बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि देश की संसद ने भारत के साथ हुए ‘ऐतिहासिक’ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम मंजूरी दे दी है।

इस कानून को विपक्षी लेबर पार्टी के समर्थन से 93-29 वोटों से मंज़ूरी मिली। इस समझौता को अगले महीने लागू होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने लिखा, ‘‘लोगों ने मुझसे कहा था कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता संभव नहीं है।

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

लेकिन उस समझौते को संसद में मतदान के बाद आज मंजूरी मिल गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समझौते से न्यूजीलैंड में अधिक रोजगार और लोगों की आय बढ़ेगी। साथ ही 1.4 अरब भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बाजार खुलने से न्यूजीलैंड के अधिक उत्पाद भारत में बेचे जा सकेंगे।’’

भारत में दूसरे देशों या समूहों के साथ किए जाने वाले मुक्त व्यापार समझौतों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलती है। उम्मीद है कि दोनों देशों द्वारा अपनी घरेलू मंज़ूरी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह समझौता इस साल के आखिर में लागू हो जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड ने 27 अप्रैल, 2026 को इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारत के 100 फीसदी निर्यात पर शुल्क मुक्त पहुंच भी देगा। इनमें कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते-चप्पल तथा रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख उत्पाद शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इस समझौते के लागू होने पर न्यूजीलैंड से भारत को होने वाले करीब 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ या तो खत्म हो जाएंगे या बहुत कम हो जाएंगे, जबकि भारत के सभी सामान को न्यूज़ीलैंड के बाजार में बिना किसी ड्यूटी के पहुंच मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जमुई नाबालिगों से बदसलूकी: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिगों के साथ बदसलूकी और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई...
बिहार 
जमुई नाबालिगों से बदसलूकी: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

खड़गपुर। कांथी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के आगामी प्रतिनिधि चुनाव को लेकर मंगलवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया...
पश्चिम बंगाल 
सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस

18 यात्रियों को लेकर आलमबाग से फतेहपुर के लिए निकली थी बस लखनऊ। राजधानी के आलमबाग बस अड्डे से फतेहपुर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत