जीएसटी राजस्व संग्रह मार्च में 8.8 फीसदी बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये के पार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। मार्च में जीएसटी राजस्व संग्रह 8.8 फीसदी बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जबकि पिछले साल मार्च में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपये था।

जीएसटी महानिदेशालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मार्च में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह में यह वृद्धि घरेलू बिक्री एवं आयात से कर संग्रह बढ़ने के कारण हुई।

मार्च में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़कर 2,00,064 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 के 1,83,845 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.8 फीसदी अधिक है।

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं

मार्च महीने में घरेलू राजस्व 5.9 फीसदी बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 17.8 फीसदी बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये रहा। आंकड़ों के मुताबिक मार्च के दौरान ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जारी करने की राशि 13.8 फीसदी बढ़कर 22,074 करोड़ रुपये हो गई। ‘

रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है।

इसके अलावा समूचे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 8.3 फीसदी बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध राजस्व संग्रह 7.1 फीसदी बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये रहा है। ये बढ़ती आयात गतिविधियों और बेहतर कस्टम्स कलेक्शन की ओर इशारा करती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत