कोविड के बाद से लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लग्जरी घर  : वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के दौरान देश के टॉप 8 शहरों में 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती घरों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में किफायती घरों की बिक्री में 23 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जनवरी-मार्च के बीच कुल 16,273 किफायती घरों की ही बिक्री हुई। रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, किफायती घरों की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह नई डिलीवरी में कमी रही। 

कोविड के बाद से लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ी

सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब ये खबर भी पढ़े : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

कोविड के बाद से करोड़ों रुपये के महंगे और लग्जरी घरों की मांग में तेजी देखी गई है। लग्जरी घरों की बढ़ती मांग की वजह से बिल्डर भी किफायती आवासीय परियोजनाओं में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह निर्माण लागत में बढ़ोतरी, खासतौर पर जमीनों की ऊंची कीमतों को बताया जा रहा है। नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में किफायती आवास खंड में ही सबसे तेज 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और सभी 8 प्रमुख शहरों में बिक्री में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से 1 करोड़ रुपये की श्रेणी में भी 2025 की शुरुआती तिमाही के मुकाबले इस साल 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर 23,567 हो गई। 

20-50 करोड़ रुपये वाले घरों की बिक्री 80 प्रतिशत बढ़ी
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता की मांग पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके विपरीत, 1-2 करोड़ रुपये की श्रेणी में बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 24,657 हो गई। 2 से 5 करोड़ रुपये की श्रेणी में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,075 घरों की बिक्री हुई। वहीं, 5 से 10 करोड़ रुपये की श्रेणी में बिक्री 3 प्रतिशत घटकर 3,338 रह गई। जबकि, 10-20 करोड़ रुपये की श्रेणी में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 738 घरों की बिक्री हुई और 20-50 करोड़ रुपये की श्रेणी में घरों की बिक्री 80 प्रतिशत बढ़कर 165 हो गई। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

लखनऊ। शुक्रवार 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास...
उत्तर प्रदेश 
69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल,

संत कबीर नगर, आज दिनांक 24.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल,

अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में दवा की खरीद-बिक्री में गंभीर अनियमितता

एफएसडीए की जांच में 24 हजार ट्यूब का स्टॉक नहीं मिला लखनऊ। शुक्रवार अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में खाद्य सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में दवा की खरीद-बिक्री में गंभीर अनियमितता

अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
 अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

'प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं श्रीकृष्ण'— स्वामी वासुदेवाचार्य की कथा में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

गाजियाबाद। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिंदी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 