जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए 

जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए 

 

बिसौली। तहसील प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक आसफपुर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समय-समय पर जनता के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। सभी जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब तक पहुंच रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ने कहा कि मोदी योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता खासकर गरीब बेहद खुश हैं। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार ने इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए कमजोर तबके के लोगों को कंबल भिजवाने का काम किया है। जो गरीब असहाय लोगों को बांटे जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ओमकृष्ण, हरिओम पाराशरी आदि उपस्थित रहे। 

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
बर्न। महिला यूरो 2025 के ग्रुप बी मुकाबलों में गुरुवार को दो बड़े नतीजे सामने आए। मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन...
नवाचार में पर्यावरण संरक्षण एवं समरसता का संदेश देते हुए 5 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन