दागी कम्पनी फिर सीएम की सामूहिक विवाह योजना में शामिल !

-कानपुर में मुकदमे और जांच के बाद हुई थी ब्लैकलिस्ट

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

लखनऊ में उसी कम्पनी को टेंडर की जांच के बाद मिली जगह 
अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल,सीडीओ ने बैठाई जांच 

लखनऊ। राजधानी में सीएम से जुडी योजनाओं में अजब गजब खेल हो रहा है। आरोप है कि सीएम सामूहिक विवाह योजना पर एक ही सिंडिकेट ने कब्जा कर रखा है। और यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। आरोप है कि जिस कम्पनी ने सीएम सामूहिक विवाह योजना में धांधली की उसे ही बिड में शामिल कर लिया गया। आरोप है कम्पनी ने कॉलम 12 में मांगे गए शपथ पत्र को भी झूठा लगाया। ताकि वह अधिकारियों की आंखो में धूल जहां सके। हलांकि इस मामले में डीएम और सीडीओ से शिकायत होने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है। मामले में सीडीओ लखनऊ प्रफुल्ल कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामला लखनऊ में सीएम सामूहिक विवाह योजना से जुड़ा हुआ है। एक कम्पनी पर वर्ष 2023 में कानपुर में हुए सीएम सामूहिक विवाह योजना में मुरादबाद की मेसर्स छवि इंटरप्राइजेज पर धांधली का आरोप लगा था। जिसके बाद तत्कालीन सीडीओ ने मामले की जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर कम्पनी के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखाया था। इसके साथ ही कम्पनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक़ कम्पनी को सीधे निदेशायल से होने वाली बीडो से बाहर कर दिया गया है।

बरेली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर की मौत ये खबर भी पढ़े : बरेली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर की मौत

वहीं, सूत्रों को मुताबिक़ बीते 17 जुलाई को जेम पोर्टल के जरिये लखनऊ में आयोजित होने वाले सीएम सामूहिक योजना के लिए टेंडर जारी हुआ था। आरोप है कि अन्य सभी कंपनियों को किनारे करते हुए तीन कंपनियों को ही टेकिनिक्ली वेरिफाई किया गया। जिसमे छवि इंटरप्राइजेज पर वर्ष 2023 के अप्रैल में कानपुर के नवाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। जबकि पीवीआर इंटरप्राइजेज को पिछले वर्ष भी  लखनऊ में आयोजित सीएम सामूहिक विवाह योजना में काम किया था।

आरोप यह भी है कि जिस कम्पनी को ब्लैकलिस्ट किया गया और जिस पर मुकदमा है उसे फाइनेंसियल बिड में शामिल कर लिया गया। इससे कई अधिकारियों की भूमिका कर जेम पोर्टल की पारदर्शिता और बीडो पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऐसी योजनाओं का लाभ एक ही सिंडिकेट उठा रहा है।

Samaj Kalyan Adhikari Lucknow

मामले में जानकारी की जा रही है। कानपुर नगर की तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी से बात हुई है। उनका कहना है कि निदेशालय की और से गठित कमेटी में जांच के बाद कम्पनी को क्लीन चिट दे दी गई थी। - अंजनी कुमार,समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ

CDO Lucknow

इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि ब्लैकलिस्टेड कम्पनी ने गलत दावों और प्रपत्रों के साथ बिड में हिस्सा लिया है तो उसे बाहर किया जायेगा। - प्रफुल्ल कुमार,मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ      

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण...
छत्तीसगढ़ 
झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन न मिलने...
कारोबार 
37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

रांची। आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेवाई) के तहत नए अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचीबद्धता...
झारखंड 
आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस