आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की बेहतर सामाजिक पहल: परियोजना प्रमुख जयदीप घोष

बरौनी एनटीपीसी में गर्ल एम्पावरमेंट मिशन कार्यक्रम का हुआ समापन

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी सामुदायिक विकास योजना अंतर्गत संचालित गर्ल एम्पावरमेंट मिशन का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि जेम एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा जीवनोपयोगी कौशलों से सशक्त बनाना है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यक्रम के प्रतिभागी बालिकाएं भविष्य में उच्च मुकाम हासिल कर अपने सपनों को साकार करेंगी तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनेंगी। लगभग तीन सप्ताह तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शैक्षणिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कंप्यूटर शिक्षा, योग, खेलकूद, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत ये खबर भी पढ़े : सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

इस वर्ष के जेम कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बीहट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कसहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबल्ली की कुल 25 बालिकाओं ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिविर के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। अभिभावकों ने बालिकाओं के व्यक्तित्व में आए सकारात्मक परिवर्तन तथा उन्हें मिले नए अनुभवों के लिए एनटीपीसी बरौनी के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि गर्ल एम्पावरमेंट मिशन, एनटीपीसी की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है।

पाटलिपुत्र हंगामे की पूरी टाइमलाइन पुलिस की हवाई फायरिंग-आसूं गैस भी काम नहीं आई ये खबर भी पढ़े : पाटलिपुत्र हंगामे की पूरी टाइमलाइन पुलिस की हवाई फायरिंग-आसूं गैस भी काम नहीं आई

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

भिनगा/श्रावस्ती, दिनांक 20 जून, (तरुणमित्र)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव...
उत्तर प्रदेश 
एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी

सोने-चांदी :अमेरिका-ईरान समझौते से जुड़े घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी...
कारोबार 
सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर में...
खेल 
 महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन

योगासन : आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कम दर्द, पीठ दर्द और गर्दन दर्द की समस्या से परेशान...
लाइफस्टाइल 
डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

भिनगा/श्रावस्ती, दिनांक 20 जून, (तरुणमित्र)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव...
उत्तर प्रदेश 
एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

नाबालिग को भगा ले गया युवक, परिजनों ने काटा बवाल, आराेपित के घर पर की पत्थरबाजी

बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी के गायब हो जाने को लेकर गम्भीर तनाव की स्थिति उतपन्न...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 नाबालिग को भगा ले गया युवक, परिजनों ने काटा बवाल, आराेपित के घर पर की पत्थरबाजी