संपूर्ण जीवन को संतुलित करने वाली एक जीवनशैली है योग: ईडी सत्य प्रकाश 

बरौनी रिफाइनरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। इंडियनऑयल की बरौनी रिफाइनरी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरौनी टाउनशिप स्थित जुबली हॉल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिफाइनरी के अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भास्कर हजारिका, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) एस. के. सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) हंसराज गणवीर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही बीटीएमयू, ऑफिसर्स एसोसिएशन, विप्स, कल्याण केंद्र के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों के परिवारजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा भारती एवं उनके सहयोगी जयंत आनंद और कोमल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं, ब्रह्मकुमारी संस्था की स्वीटी ने विशेष ध्यान सत्र का संचालन कर मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन का संदेश दिया। ईडी सत्य प्रकाश ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को संतुलित करने वाली एक जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ और तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है।

अरवल-पटना रोड: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में चार युवकों की मौत... ये खबर भी पढ़े : अरवल-पटना रोड: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में चार युवकों की मौत...

उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक कर्मचारियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गर्दन व्यायाम, कंधों की गतिशीलता, वज्रासन, ताड़ासन, सर्पासन, प्राणायाम तथा नाड़ी शोधन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। अंत में शवासन एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। बरौनी रिफाइनरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। रिफाइनरी प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रित कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

शिक्षक रौशन आनंद की ज़मानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टली ये खबर भी पढ़े : शिक्षक रौशन आनंद की ज़मानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टली

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को सायं 4 बजे मध्य प्रदेश निजी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में 26...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत

मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।...
राष्ट्रीय  राज्य 
मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबर पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

लॉस एंजिलिस।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी मुकाबले में रविवार को बेल्जियम को ईरान के खिलाफ निराशा हाथ लगी। पूरे...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

उत्तर प्रदेश

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जनता के सहयोग और तत्परता से घर में घुसकर चोरी करने वाली एक शातिर महिला...
उत्तर प्रदेश 
कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

एयरफोर्स रोड पर जानलेवा हमले के मामले में बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानीके थाना बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में एयरफोर्स रोड पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एयरफोर्स रोड पर जानलेवा हमले के मामले में बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार