कांग्रेस सरकार ने पेपरलीक करने वालों पर नहीं की कार्रवाई, हम करेगें-वसुंधरा राजे

कांग्रेस सरकार ने पेपरलीक करने वालों पर नहीं की कार्रवाई, हम करेगें-वसुंधरा राजे

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा कस्बे में सोमवार शाम विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनसभा को संबोधित करने पहुंची। राजे गुलाबपुरा में टीकम चोराहे पर भाजपा प्रत्याशी आसींद विधायक जब्बरसिंह सांखला के समर्थन में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जमकर घेरा ओर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। राजे का यहां पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी जब्बर सिंह सांखला ने चूंदड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया।

वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछले पांच सालों में 19 बार पेपरलीक हुआ है। हमने कई बार मांग की कि जिन लोगों का इसमें हाथ है उन्हें सजा दी जाए, ताकि सभी को पता चले कि इन लोगों ने पेपरलीक करने का अपराध किया है। ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावा करती है उन्होंने एक लाख सैंतीस हजार लोगों को नौकरी दी है, जबकि हमारी सरकार जाते-जाते हमने एक लाख बीस हजार लोगों को नौकरी दे दी थी।

वसुंधरा राजे ने महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हमारी सरकार आयेगी। इन सभी घटनाओं पर रोक लगाते हुए अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। पूर्व सीएम राजे ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। राजे ने बीस मिनट के भाषण में कांग्रेस को घेरते हुए निशाना साधा है। राजे ने कहा कि पांच साल में जो काम कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई वो हम ढाई साल में करके दिखाएंगे।

Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल