मुलायम सिंह ने चन्द्रशेखर की, अखिलेश ने अपने पिता की पार्टी कब्जा ली

मुलायम सिंह ने चन्द्रशेखर की, अखिलेश ने अपने पिता की पार्टी कब्जा ली

बलिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बलिया में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने न सिर्फ अखिलेश यादव बल्कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी निशाने पर रखा।डिप्टी सीएम श्री पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का हवाला देते हुए कहा कि वे गांव-गरीब के नेता थे। चन्द्रशेखर लोहिया को मानने वाले असली समाजवादी नेता थे। उन्होंने पद के लिए कभी समझौता नहीं किया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि नब्बे के दशक को याद कीजिए, जब 1992 में सपा ने चन्द्रशेखर की पार्टी को परिवर्तित करने का काम मुलायम सिंह ने किया था। बाद में जब सपा में फूट हुई तो अखिलेश यादव ने पूरी सपा को ही कब्जा लिया। कहा कि आज लखनऊ से चला तो सपा की सूची देख रहा था। लोकसभा उम्मीदवारों की सपा की सूची में भाई और भौजाई के बीच पूरी पार्टी के टिकट बंट गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा कोई नहीं जानता। लेकिन सपा और कांग्रेस का नेता कौन होगा यह सभी जानते हैं। सपा का अध्यक्ष उनके परिवार से और कांग्रेस का नेता उनके परिवार से ही होता है।

Tags: balia

About The Author

Latest News