ब्रह्मपुत्र भगवान चित्रगुप्त जी के प्रगटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

चित्रगुप्त मंदिर सभा 

ब्रह्मपुत्र भगवान चित्रगुप्त जी के प्रगटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती कर आरंभ की शोभायात्रा

×गोरखपुर। ब्रह्मपुत्र, सृष्टि के लोगों के लेखा-जोखा रखने वाले कायस्थ कुल के भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर चित्रगुप्त मंदिर सभा द्वारा भव्य शोभायात्रा बक्शीपुर मंदिर सभा से सायं 6 बजे से गाजे बाजे, ढोल मंजीरा एवं चित्रगुप्त भगवान की झांकी के साथ निकाली गई। सैकड़ो कायस्थ परिवार के साथ अन्य लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा में शामिल लोग झूमते गाते  अग्रसेन चौराहा, विजय चौक, गोलघर चौक, कचहरी चौक, टाउन हॉल, अग्रसेन चौराहे होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचे। शोभा यात्रा के संयोजक अनूप श्रीवास्तव एवं सह संयोजक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी आए हुए लोगों का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष आलोक रंजन वर्मा ने इस अवसर पर बताया कि पारंपरिक रूप से यह शोभायात्रा मंदिर सभा द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त जी की प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकल जा रही है। मंदिर सभा के मंत्री शुभेंदु सिंह श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होना आवश्यक है। शोभायात्रा का आरंभ महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव भगवान चित्रगुप्त की आरती करके किया। शोभायात्रा में पूर्व अध्यक्ष हरिंदर श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, गंगाधर श्रीवास्तव, राय अजय कुमार, कमलाकांत श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राधा मोहन श्रीवास्तव, विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, रणधीर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार अस्थाना, उमेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, सत्येंद्र श्रीवास्तव, वैद्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, यूपीएससी सिविल सर्विस के चयनित शिवांग श्रीवास्तव, ठाकुर अतुल्य कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, संचित श्रीवास्तव, संजय वर्मा, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, गोरख लाल श्रीवास्तव, अजय शंकर श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, अभय कुमार, अगम चंद्र, जेपी वर्मा, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, मृदुला श्रीवास्तवा, कंचन श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तवा, नम्रता श्रीवास्तवा, रीता श्रीवास्तवा, ममता श्रीवास्तवा, मधुर लता वर्मा, डॉ किरण श्रीवास्तवा, सुनीता श्रीवास्तवा, ऋचा गर्ग श्रीवास्तव, सुधांशु चंद्र वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, शानू श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव गुड्डू के साथ-साथ आसपास जिलों के देवरिया, कुशीनगर, पडरौना, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज जिलों कायस्थ संगठन के पदाधिकारी सहित  सैकड़ो कायस्थ बंधु एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News